पापा की वजह से मिला मौका, फिर लगातार फ्लॉप हुईं इतनी फिल्में कि एक्टर को काम मिलना हो गया बंद

मुंबई। ऋतिक रोशन के हमशक्ल के रूप में पहचाने जाने वाले एक्टर हरमन बावेजा 39 साल के हो गए हैं। 13 नवंबर, 1980 को चंडीगढ़ में जन्मे हरमन ने 11 साल पहले अपने पापा की फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनकी हीरोइन प्रियंका चोपड़ा थीं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। इसके बाद हरमन ने विक्ट्री, व्हाट्स योर राशि, ढिश्कियाऊं और भूत जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन एक के बाद एक उनकी सभी फिल्में फ्लॉप होती गईं। आज की तारीख में हरमन के पास कोई फिल्म नहीं है। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 13, 2019 8:40 AM IST

15
पापा की वजह से मिला मौका, फिर लगातार फ्लॉप हुईं इतनी फिल्में कि एक्टर को काम मिलना हो गया बंद
प्रियंका चोपड़ा से रहा अफेयर : रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'लव स्टोरी 2050' के सेट पर हरमन और प्रियंका का अफेयर शुरू हुआ था। दोनों करीब 2 साल तक रिलेशनशिप में रहे। हालांकि बाद में ऐसी खबरें आईं कि प्रियंका ने शाहिद कपूर से नजदीकियों की वजह से हरमन को छोड़ दिया।
25
इस वजह से प्रियंका से टूटा था हरमन का रिश्ता : हरमन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पास प्र‍ियंका के लिए समय नहीं था। उनकी दो फिल्में पहले ही फ्लॉप हो गई थीं, इसलिए उन पर काफी प्रेशर था। वे अपनी तीसरी फिल्म पर फोकस कर रहे थे। 'वॉट्स योर राशि' मेरे लिए काफी अहम थी। डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने उन्हें अपने पर्सनल स्पेस में किसी को जगह न देने की बात कही थी।
35
बिपाशा बसु के साथ भी रिलेशनशिप में रहे हरमन : जॉन अब्राहम से ब्रेक अप होने के बाद बिपाशा लंबे समय तक हरमन बवेजा के साथ रिलेशनशिप में रही। फरवरी 2014 में हरमन ने इस बात का खुलासा किया था कि वे बिपाशा बसु के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों की शादी की खबरें भी सामने आई थीं, लेकिन ये रिश्ता शादी में नहीं बदल पाया और दोनों अलग हो गए। दिसंबर, 2014 में बिपाशा ने ब्रेकअप का अनाउंसमेंट किया था।
45
ऋतिक के हमशक्ल कहे जाते हैं हरमन : हरमन बावेजा की शक्ल ऋतिक रोशन से मिलती है। ऋतिक के लुक्स और अंदाज होने के बावजूद हरमन बॉलीवुड में कोई कमाल नहीं कर पाए। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान हरमन ने कहा था कि ऋतिक से उनकी तुलना के चलते उनका करियर प्रभावित हुआ है।
55

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos