TV की अक्षरा ने अपने ऑनस्क्रीन बेटे और उनकी गर्लफ्रेंड के साथ की पार्टी, होने वाले पति भी आए नजर

मुंबई। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Ye Rishta Kya kehlatha Hai) में अक्षरा का किरदार निभा कर घर-घर पॉपुलर हुईं हिना खान (Hina Khan) ने अपने ऑनस्क्रीन बेटे के साथ मिलकर न्यू ईयर का जश्न मनाया। इस पार्टी में उनके ब्वॉयफ्रेंड और होने वाले पति रॉकी जायसवाल भी नजर आए। हिना खान की इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में हिना के साथ 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में उनके बेटे का किरदार निभा चुके रोहन मेहरा और उनकी गर्लफ्रेंड कांची सिंह भी नजर आए। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 2, 2021 9:04 AM IST / Updated: Jan 02 2021, 02:35 PM IST

18
TV की अक्षरा ने अपने ऑनस्क्रीन बेटे और उनकी गर्लफ्रेंड के साथ की पार्टी, होने वाले पति भी आए नजर

न्यू ईयर के मौके पर हिना खान अपने ऑनस्क्रीन बेटे रोहन मेहरा उनकी गर्लफ्रेंड कांची सिंह, रॉकी जयसवाल और प्रियांक शर्मा के साथ पार्टी करती नजर आईं। इस दौरान हिना खान ब्लैक और यलो ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 
 

28

वहीं हिना के ऑनस्क्रीन बेटे रोहन मेहरा, उनकी गर्लफ्रेंड कांची सिंह और रॉकी जयसवाल भी स्टाइलिश लुक में दिखे। पार्टी में हिना खान के साथ उनके बेस्ट फ्रेंड प्रियांक शर्मा भी जमकर मस्ती करते दिखे। 

38

इससे पहले हिना खान ने फैमिली और ब्वॉयफ्रेंड के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाई थीं। इस वेकेशन की खूबसूरत फोटो भी उन्होंने शेयर की थीं। मालदीव में हिना खान ने एक से बढ़कर एक बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस फोटो शूट कराया था। हिना कभी ब्लू तो कभी पिंक बिकनी में नजर आई थीं। 
 

48

बता दें कि हिना खान पिछले साल यानी 2019 के आखिर में भी ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ न्यू ईयर मनाने मालदीव पहुंची थीं। वेकेशन के दौरान हिना ब्वॉयफ्रेंड की गोद में नजर आई थी। इसके अलावा वो रेड बिकिनी और हेट में दिखी थीं। हिना ने समंदर के अंदर भी गोते लगाए और उसकी अंडरवॉटर फोटोग्राफी भी कराई थी।

58

हिना और रॉकी एक-दूसरे को लंबे टाइम से डेट कर रहे हैं। दोनों एक दूसरे को लेकर काफी पजेसिव हैं। दोनों की मुलाकात टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'(2009) के सेट पर हुई थी। हिना खान ने रॉकी जायसवाल के साथ अपने रिश्ते को बिग बॉस के दौरान कबूला था, जब रॉकी ने एक स्पेशल टास्क के दौरान घर में एंट्री ली थी।

68

हिना बिग बॉस, खतरों के खिलाड़ी जैसे रियलिटी शोज में भी काम कर चुकी हैं। हिना कुछ दिनों पहले तक एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की 2' में कोमोलिका का किरदार निभा रही थीं। हालांकि बाद में उनकी जगह यह रोल आमना शरीफ को मिल गया था।

78

हिना ने 'कयामत', 'परफेक्ट ब्राइड', 'चांद छुपा बादल में', 'साथ निभाना साथिया', 'वारिस' जैसे शोज में कैमियो (छोटा रोल) किया था। 2013 में ईस्टर्न आई मैगजीन ने टॉप 50 सेक्सिएस्ट एशियन वूमन की लिस्ट में हिना का नाम शामिल किया था।

88

मालदीव वेकेशन के दौरान कुछ इस अंदाज में नजर आई थीं हिना खान।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos