इस रोल में ढलने के लिए ढाई घंटे तक कैद रहते थे अक्षय, इन फिल्मों के लिए भी लिया था इस मेकअप का सहारा

Published : Sep 26, 2019, 05:15 PM IST

मुंबई. अक्षय कुमार ने अपकमिंग फिल्म 'हाउसफुल-4' की स्टार कास्ट का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है। इन लुक्स में अक्षय ने भी अपना लुक शेयर किया था, जिसमें वे गंजे दिखाए गए थे। उनका किरदार 1419 के दौर के राजकुमार बाला के रूप में हैं। इस लुक को बनाने के लिए एक्टर रोज प्रोस्थेटिक मेकअप करवाते थे। इसके लिए वे करीब ढाई घंटे तक मेकअप में कैद रहते थे। 

PREV
15
इस रोल में ढलने के लिए ढाई घंटे तक कैद रहते थे अक्षय, इन फिल्मों के लिए भी लिया था इस मेकअप का सहारा
इस दौरान वे कुछ भी बोल नहीं सकते थे और ना ही हिल-डुल सकते थे। इस दौरान काफी धैर्य रखने की जरूरत होती थी। फेस पर मेकअप ज्यादा होने के कारण कभी-कभी सांस लेने में भी काफी तकलीफ होती थी।
25
इसके अलावा कई बार उन्हें फुल मेकअप के बाद लुक टेस्ट भी करवाना पड़ता था। अक्षय को यह लुक देने का काम मेकअप आर्टिस्ट प्रीति शील ने किया है। एक्टर को पूरी तरह बाल्ड लुक देने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी होती थी।
35
इतना ही नहीं, अक्षय के लुक के अलावा उनका कॉस्ट्यूम भी राजा महाराजों की तरह तय किया गया था। पीरियड ड्रामा और कॉमेडी के लिए रिम्पल और हरप्रीत ने उनकी ड्रेस तैयार की। ये दोनों भी प्रीति शील की तरह 'पद्मावत' में काम कर चुकी हैं।
45
पिछली साल 2018 में नवंबर में रिलीज हुई फिल्म '2.0' के लिए भी प्रोस्थेटिक मेकअप का सहारा लिया था। इसके लिए वे करीब तीन से साढ़े तीन घंटे तक कैद रहा करते थे।
55
इसके साथ ही कहा जा रहा है कि अपकमिंग फिल्म 'पृथ्वीराज' में पृथ्वीराज चौहान दिखने के लिए भी वो प्रोस्थेटिक मेकअप का ही सहारा लेंगे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories