IIFA 2019: सैफ की बेटी को मिला बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड, लिस्ट में देखें बेस्ट एक्टर से लेकर सिंगर का अवॉर्ड

Published : Sep 19, 2019, 09:43 AM ISTUpdated : Sep 19, 2019, 11:51 AM IST

मुंबई. IIFA 2019 का आयोजन मुंबई शहर में किया गया। इस अवॉर्ड शो में भारी बारिश के बावजूद रेखा, माधुरी दीक्षित, कैटरीना कैफ, सलमान खान, आयुष्मान खुराना, विक्की कौशल, रणवीर सिंह, सारा अली खान, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट समेत तमाम सितारों ने इवेंट में हिस्सा लिया। शो के दौरान बॉलीवुड हस्तियों ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। वहीं, रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर और आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पिछले साल से सिनेमा जगत में कई नए चेहरों ने भी एंट्री ली है, जिसमें से सारा को बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड दिया गया। यहां पढ़ें बेस्ट एक्टर से लेकर बेस्ट सिंगर तक की पूरी लिस्ट...  

PREV
115
IIFA 2019: सैफ की बेटी को मिला बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड, लिस्ट में देखें बेस्ट एक्टर से लेकर सिंगर का अवॉर्ड
बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड श्रीराम राघवन को फिल्म अंधाधुन के लिए दिया गया। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे ने लीड रोल प्ले किया था।
215
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर की लिस्ट में अमाल मलिक, गुरु रंधावा, रोचक कोहली, सौरभ-वैभव, हनी सिंह, जैक नाइट जैसे नाम शामिल हैं। इन्हें ये अवॉर्ड फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के लिए दिया गया था। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूचा और सनी सिंह निज्जर ने लीड रोल प्ले किया था।
315
बेस्ट लिरिसिस्ट का अवॉर्ड अमिताभ भट्टाचार्य को दिया गया। उन्हें ये अवॉर्ड फिल्म 'धड़क' के लिए दिया गया।
415
बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल का IIFA 2019 का अवॉर्ड हर्षदीप कौर और विभा सर्राफ को दिया गया। उन्हें ये अवॉर्ड आलिया की 'राजी' के गाने 'दिलबरो' के लिए मिला है।
515
IIFA 2019 में बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए सारा अली खान को अवॉर्ड दिया गया। बता दें, उन्होंने फिल्म 'केदरानाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट अहम भूमिका अदा की थी।
615
हिंदी सिनेमा की सबसे प्रमुख भारतीय डांस कोरियोग्राफर का अवॉर्ड सरोज खान को दिया गया।
715
प्रसिद्ध कॉमेडियन का अवॉर्ड सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी को दिया गया।
815
बेस्ट सपोर्टिंग मेल रोल के लिए विक्की कौशल को IIFA 2019 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
915
वहीं, बेस्ट मेल डेब्यू के लिए ईशान खट्टर को IIFA अवॉर्ड 2019 से सम्मानित किया गया। उन्हें ये अवॉर्ड 'धड़क' के लिए दिया गया। बता दें, इस फिल्म से जाह्नवी कपूर ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म पिछले साल 2018 में रिलीज की गई थी।
1015
बेस्ट एक्ट्रेस के लिए आलिया भट्ट को चुना गया। उन्हें फिल्म 'राजी' के लिए इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस फिल्म में उनके अपोजिट विक्की कौशल ने लीड रोल प्ले किया था।
1115
IIFA BIG 20 Award फॉर बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड राज कुमार हिरानी को फिल्म '3 इडियट्स' के लिए दिया गया था। इस फिल्म में आर माधवन, आमिर खान, शर्मन जोशी और करीना कपूर ने लीड रोल प्ले किया था।
1215
बेस्ट फीमेल सपोर्टिंग रोल के लिए एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी को चुना गया।
1315
IIFA BIG 20 Award फॉर बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड प्रीतम को दिया गया। उन्हें ये अवॉर्ड फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के लिए दिया गया था। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा ने लीड रोल प्ले किया था।
1415
स्पेशल अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दीपिका पादुकोण को दिया गया। ये अवॉर्ड उन्हें फिल्म चेन्नई एक्प्रेस के लिए दिया गया। बता दें, इस फिल्म में एक्ट्रेस ने शाहरुख खान के अपोजिट भूमिका निभाई थी।
1515
फिल्म 'पद्मावत' के लिए बेस्ट मेल एक्टर का अवॉर्ड रणवीर सिंह को दिया गया। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और शाहीद कपूर ने लीड रोल प्ले किया था। बता दें, इसमें रणवीर ने विलन यानी की खिलजी की भूमिका निभाई थी। बता दें कि जोहान्सबर्ग, मैड्रिड, दुबई, कोलंबो, न्यूयॉर्क जैसे शहरों के बाद अब अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) के 20वें संस्करण का आयोजन बीती रात को मुंबई में हुआ। आईफा की शुरुआत साल 2000 में हुई और अब तक इसे 16 शहरों में आयोजित किया जा चुका है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories