इरफान खान से संजय दत्त की मां तक, कैंसर ने छीन ली इन 8 बॉलीवुड सेलेब्स की जिंदगी

Published : Apr 29, 2020, 01:30 PM ISTUpdated : Apr 29, 2020, 01:31 PM IST

मुंबई। पापुलर एक्टर इरफान खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। बुधवार 29 अप्रैल को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका निधन हो गया। 53 साल के इरफान अपने घर के बाथरूम में गिर गए थे। इसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उन्हें ब्रेन ट्यूमर था और उनकी कोलन इंफेक्शन की समस्या बढ़ गई थी। इरफान अप्रैल, 2019 में ही लंदन से कैंसर का इलाज कराकर भारत लौटे थे। वैसे, कैंसर की वजह से मौत के मुंह में जाने वाले इरफान अकेले एक्टर नहीं हैं। इससे पहले भी कई सेलेब्स कैंसर की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं उन स्टार्स के बारे में जो कैंसर की वजह दुनिया को अलविदा कह गए।  

PREV
18
इरफान खान से संजय दत्त की मां तक, कैंसर ने छीन ली इन 8 बॉलीवुड सेलेब्स की जिंदगी

इरफान को न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था। मार्च 2018 में इरफान को अपनी बीमारी का पता चला था।इरफान अप्रैल 2019 में ही भारत लौटे थे। लौटने के बाद इरफान ने ‘अंग्रेजी मीडियम’ फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई। इरफान के परिवार में पत्नी सुतापा देवेंद्र सिकदर और दो बेटे बाबिल और अयान हैं। इरफान खान टोंक के नवाबी खानदान से ताल्लुक रखते हैं।

28

संजय दत्त की मां नरगिस को पेंक्रियेटिक कैंसर था और इसकी वजह से वह काफी समय तक अस्पताल में भर्ती भी रही थीं। उनका न्यूयॉर्क के Memorial Sloan-Kettering Cancer Center में लंबा इलाज चला था और इसके बाद उन्हें वापस इंडिया भी लाया गया था। लेकिन तबियत दोबारा बिगड़ने की वजह से उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती किया था। 2 मई 1981 को वह कोमा में चली गई थीं और दूसरे ही दिन उनकी मौत हो गई थी। नरगिस को फिल्म 1957 में आई 'मदर इंडिया' में उनके दमदार किरदार के लिए याद किया जाता है।

38

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना भी कैंसर की चपेट में आ गए थे। काफी बीमार रहने के बाद 18 जुलाई, 2012 को उन्होंने अपने बंगले आशीर्वाद में आखिरी सांस ली थी। वह 69 साल के थे। मौत के बाद उनकी को-स्टार रहीं मुमताज ने बताया था कि एक साल तक राजेश खन्ना ने काफी दर्द झेला।उनके कई कीमोथेरेपी सेशन भी हुए थे। राजेश खन्ना ने तकरीबन 168 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। 'आनंद','दाग','दो रास्ते','अमर प्रेम','बावर्ची', 'अवतार','इत्तेफाक','हाथी मेरे साथी' उनकी चर्चित फिल्मों में शामिल हैं।

48

फिरोज खान को लंग कैंसर था और 27 अप्रैल,2009 को 69 साल की उम्र में बेगलुरु स्थित उनके फार्महाउस पर उनकी मौत हो गई थी। फिरोज को 'कुर्बानी','जांबाज','दयावान','खोटे-सिक्के','धर्मात्मा','वेलकम बैक' जैसी फिल्मों के लिए याद किया जाता है।

58

कैंसर की वजह से विनोद खन्ना ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी मौत कैंसर के कारण 2017 में हुई थी। उन्हें गॉल ब्लैडर कैंसर था। इस कैंसर के पेशाब के दौरान जलन होना, पेशाब का रंग लाल होना, खुलकर पेशाब न आना, रक्तस्राव होना आदि मुख्य लक्षण हैं। इसका इलाज कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी से संभव है।

68

जाने-माने म्यूजिक कंपोजर और सिंगर आदेश श्रीवास्तव को भी कैंसर हो गया था। उनका निधन 5 सितंबर, 2015 को हुआ था। आदेश का जन्म 4 सितंबर को हुआ था और उनकी मौत उनके जन्मदिन के अगले दिन हुई थी। आदेश ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में म्यूजिक दिया। वे सिर्फ संगीतकार ही नहीं बल्कि सिंगर भी थे। आदेश को मल्टीपल माइलोमा कैंसर था जो 2010 में डायग्नोस हुआ था। लंबे समय तक उनका इलाज चला। कैंसर से पीड़ित होने के बावजूद वे काम में खुद को बिजी रखते थे। लेकिन अगस्त 2015 में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। 

78

वेटरन टीवी और फिल्म एक्टर टॉम आल्टर की पिछले साल 67 साल की उम्र में कैंसर की वजह से मौत हो गई थी। उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली थी। उन्हें स्किन कैंसर था जो कि चौथी स्टेज में पहुंच चुका था।उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों और कई टीवी शो में काम किया था। उन्होंने 3 किताबें भी लिखी थीं। 1988 में सचिन तेंदुलकर का टीवी इंटरव्यू करने वाले टॉम पहले शख्स थे। उनकी मशहूर फिल्मों में 'गांधी', 'शतरंज के खिलाड़ी', 'क्रांति', 'राम तेरी गंगा मैली', 'आशिकी', 'सरदार' और 'परिंदा' हैं। उन्होंने 'भारत एक खोज', 'जबान संभाल के', 'बेताल पचीसी', 'शक्तिमान' और 'कैप्टन व्योम' जैसे टीवी शोज में भी काम किया। महेश भट्ट के सीरियल 'स्वाभिमान' में उनके केशव कलसी के किरदार को काफी सराहा गया। 

88

डिंपल कपाडिया की छोटी बहन सिंपल को भी कैंसर था। कैंसर से तीन साल तक लड़ने के बाद उन्होंने 10 नवंबर 2009 को 51 साल की उम्र में अंधेरी,मुंबई के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पेशे से सिंपल एक बॉलीवुड एक्ट्रेस और कॉस्टयूम डिज़ाइनर थीं।उन्होंने फिल्म अनिरुद्ध से 1977 में डेब्यू किया था जिसमें वह राजेश खन्ना के अपोजिट नजर आई थीं।1994 में फिल्म 'रुदाली' के लिए बतौर कॉस्टयूम डिज़ाइनर उन्हें नेशनल अवॉर्ड दिया गया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories