शरीर पर पड़ गए थे सफेद धब्बे, जिसे छुपाने ढेर सारा मेकअप करती थी ये एक्ट्रेस, इस बात का रहा गम

Published : Jun 03, 2020, 02:14 PM ISTUpdated : Jun 06, 2020, 10:13 AM IST

मुंबई. कोरोना वायरस की मार दुनियाभर के लोग झेल रहे हैं। इस संक्रमण से पीड़ित कई लोगों की तो मौत भी हो चुकी है। अभी भी इस महामारी की चपेट में कई लोग है। भारत में भी यह महामारी फैली हुई है। हालांकि, अब सरकार की तरफ से लोगों को घर से बाहर निकलने की थोड़ी राहत मिली है। बावजदू इसके अभी भी कुछ लोग घर में कैद है। सेलेब्स भी घर से कम ही बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, थ्रोबैक फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इसी बीच 70 के दशक में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म जय संतोषी मां की एक्ट्रेस अनीता गुहा को लेकर कुछ किस्से वायरल हो रहे है। बता दें कि अनीता की जिंदगी के अंतिम दौर बहुत बुरे गुजरे।

PREV
17
शरीर पर पड़ गए थे सफेद धब्बे, जिसे छुपाने ढेर सारा मेकअप करती थी ये एक्ट्रेस, इस बात का रहा गम

60 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रह चुकीं अनीता ने पर्दे पर  सीता माता से लेकर कई बेहतरीन किरदार निभाए हैं, लेकिन उन्हें फिल्म जय संतोषी मां से शोहरत मिली। यह फिल्म 45 साल पहले 30 मई 1975 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। फिल्म में संतोषी मां का किरदार अनीता ने निभाया था। 

27

अनीता ने 15 साल की उम्र में ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया था और यहीं से उनके एक्ट‍िंग कर‍ियर की शुरुआत हुई थी। उनकी पहली फिल्म टोंगा वाली थी। 

37

जय संतोषी मां वह फिल्म है जिसने उन्हें सबसे ज्यादा शोहरत दी। इस फिल्म में उन्होंने टाइटल रोल यानी माता संतोषी का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने 1975 में ही रिलीज शोले और दीवार को भी कमाई के मामले में कड़ी टक्कर दी थी। कम बजट में बनीं इस फिल्म ने उस दौर में 5 करोड़ की कमाई की थी।

47

एक टॉक शो में अनीता ने बताया था कि उन्हें बचपन से ही मेकअप का बहुत शौक था। वे स्कूल भी जाती थीं तो मेकअप करके जाती, जिसकी वजह से उनकी पिटाई भी होती थी। उन्हें पाउडर और लिपस्ट‍िक लगाना बहुत पसंद था। 

57

उन्होंने एक्टर माण‍िक दत्त से शादी की थी। दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े थे, लेकिन पर्दे पर माता सीता और संतोषी मां बनकर जगत की जननी का रोल निभाने वाली अनीता निजी जिंदगी में कभी मां नहीं बन सकीं। इस बात का गम उन्हें ताउम्र रहा।

67

कुछ सालों बाद पति की मौत हो गई और वे तनाव में रहने लगी। तनाव के बीच वह ल्यूकोडर्मा की शिकार हो गईं और पूरे शरीर पर सफेद धब्बे पड़ गए। इन धब्बों को छ‍ुपाने के लिए वे बहुत हैवी मेकअप करने लगीं थी। वे कहती थीं कि जिस मेकअप से उन्हें प्यार था बाद में उसी से उन्हें नफरत होने लगी थी।

77

2007 को उनका निधन हो गया। अपने आखिरी समय में वह तनाव और ल्यूकोडर्मा से इतना परेशान हो गई थीं कि उन्होंने अपने करीबियों से कहा था कि अंतिम संसकार से पहले उनका मेकअप किया जाए ताकि उनके सफेद धब्बे लोग ना देख पाएं। उनकी ये अंतिम इच्छा पूरी भी की गई।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories