मॉनसून में व्हाइट ऑउटफिट में कियारा आडवाणी ने ढाया सितम, हाथों में पकड़े बैग की कीमत जान हो जाएंगे हैरान

Published : Sep 15, 2019, 06:47 PM IST

मुंबई. शाहीद कपूर के साथ फिल्म 'कबीर सिंह' में जोड़ी जमाने के बाद अब कियारा आडवाणी मानसून के बीच व्हाइट आउटफिट में स्पॉट की गई है। अपने इस आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं और सभी का ध्यान अपनी ओर खीचनें का काम कर रही हैं। 

PREV
15
मॉनसून में व्हाइट ऑउटफिट में कियारा आडवाणी ने ढाया सितम, हाथों में पकड़े बैग की कीमत जान हो जाएंगे हैरान
इस आउटफिट के साथ कियारा ने एक बैग ले रखा है, जो कि काफी महंगा है। जानकारी के मुताबिक, इस बैग की कीमत करीब 3000 डॉलर है। अगर इसे भारतीय करंसी में कंवर्ट किया जाए तो इसके हिसाब से इसकी कीमत 2,13,000 होती है।
25
शाहिद के साथ रोमांस करने के बाद वे ऑडियंस के बीच छा गई हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए भी काफी उतावले रहते हैं। वे अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
35
हाल ही में एक्ट्रेस का सोशल मीडिया पर एक बॉक्सिंग का वीडियो सामने आया था। इसमें वे ट्रेनर के साथ बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करती नजर आई थीं। बता दें, कियारा उन एक्ट्रसेस में से हैं, जो अपनी फिटनेस पर विशेष ध्यान देती हैं।
45
कबीर सिंह के अलावा कियारा सुशांत सिंह के साथ 'एम एस धोनी' और साउथ फिल्मों में महेश बाबू के साथ काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही वे वेबसीरीज लस्ट स्टोरीज में विकी कौशल के अपोजिट अहम रोल में नजर आई थीं।
55
वहीं, अगर उनके वर्क फ्रंट की बात की जाए तो कियारा इन दिनों अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'लक्ष्मी बम' की शूटिंग कर रही हैं। इसी के साथ वह फिल्म 'गुड न्यूज' में भी नजर आएंगी जिसमें करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और अक्षय कुमार अहम रोल निभाते दिखेंगे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories