Published : Dec 22, 2019, 04:47 PM ISTUpdated : Dec 25, 2019, 03:04 PM IST
मुंबई। अजय देवगन की मोस्टअवेटेड मूवी 'तान्हाजी' अगले साल 10 जनवरी को रिलीज हो रही है। रिलीज से पहले अजय देवगन जोरशोर से फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में वो शनिवार को पत्नी काजोल के साथ रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 11' में पहुंचे। इस दौरान काजोल ट्रेडिशनल साड़ी में नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने हैवी नेकलेस और बिंदी से अपने लुक को कम्प्लीट किया। साड़ी में दुल्हन की तरह सजीं काजोल बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, दूसरी ओर संजय दत्त फिल्ममेकर आनंद पंडित की बर्थडे पार्टी में पहुंचे। इस दौरान वो बॉल्ड लुक में नजर आए।