मुंबई. साउथ सुपरस्टार कमल हासन की बेटी श्रुति हासन को भले ही बॉलीवुड में सफलता नहीं मिल पाई हो, लेकिन वो अब भी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। हिंदी सिनेमा के अलावा वो साउथ सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं। ये सारी बातें उनके जन्मदिन के मौके पर बता रहे हैं। उनका 28 जनवरी को 35वां बर्थडे है। उनका जन्म आज ही के दिन 1986 में तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ था। उनके बर्थडे के मौके पर उनकी लाइफ से जुड़ी बातें बता रहे हैं। आइए जानते हैं...
श्रुति हासन फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं। एक समय में उनका नाम भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना संग जुड़ा था। सुरेश रैना को श्रुति से प्यार हो गया था, लेकिन कहा जाता है कि दोनों की रिलेशनशिप ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और दोनों अलग हो गए।
28
इसके बाद कहा जाता है कि श्रुति हासन का नाम विदेशी ब्वॉयफ्रेंड माइकल कोर्सल के साथ जुड़ा। दोनों 2016 के बाद से रिलेशनशिप में आए थे मगर इनका रिलेशन भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और वो 2019 में अलग हो गए। इसके बाद श्रुति ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो ब्रेकअप के बाद बुरी तरह से टूट गई थीं और उन्हें शराब की लत लग गई थी। इसकी वजह से उनके करियर को भी काफी नुकसान पहुंचा था।
38
हालांकि, माइकल के साथ ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके लिए ये काफी अच्छा एक्सपीरियंस रहा था। उन्होंने इस रिलेशनशिप में काफी कुछ सीखा था। उन्हें हमेशा से ही एक अच्छे और सच्चे प्यार की तलाश रही है। उन्होंने इस चीज से काफी कुछ सीखा था।
48
वहीं, श्रुति हासन के करियर की बात की जाए तो उन्होंने 6 साल की उम्र से ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। वो एक्टर होने के साथ-साथ ही एक सिंगर भी हैं। उन्होंने अपना पहला गाना 6 साल की उम्र में पिता की फिल्म 'चाची 420' में गाया था।
58
एक्टर और सिंगर होने के साथ ही साथ एक्ट्रेस एक मॉडल, म्यूजिक कंपोजर और राइटर भी हैं। बताया जाता है कि 14 साल की उम्र से ही उन्होंने फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखनी शुरू कर दी थी।
68
इसके अलावा श्रुति हासन को कई सारी भाषाओं का ज्ञान है। वो हिन्दी, इंग्लिश, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ जैसी भाषाएं बोल सकती हैं। श्रुति हासन बचपन से ही इंडिपेंडेंट होना चाहती थीं, वो इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाना चाहती थीं। इसलिए एक्ट्रेस स्कूल में अपना नाम बदलकर जाया करती थीं। इसके पीछे की वजह है कि वो नहीं चाहती थीं कि उन्हें उनके पिता कमल हासन के नाम से जाना जाए।
78
श्रुति हासन को लेकर इस बात को बहुत कम लोग ही जानते हैं कि उनके माता-पिता की शादी के दो साल पहले ही जन्म हो गया था। एक्ट्रेस के माता-पिता कमल हासन और सारिका दोनों शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। इस बीच सारिका प्रेग्नेंट हो गईं और उन्होंने श्रुति हासन को जन्म दिया।
88
बेटी के जन्म के दो साल बाद सारिका ने साल 1988 में कमल हासन से शादी कर ली थी। शादी के बाद सारिका ने फिल्मों से दूरी बना ली। 1991 में उनकी दूसरी बेटी अक्षरा का जन्म हुआ।