18 में शादी, 25 में बन गई 3 बच्चों की मां, ससुरालवालों को लेकर अब इस सिंगर ने किया बड़ा खुलासा

Published : Nov 29, 2019, 03:06 PM IST

मुंबई.  बेबी डॉल, अम्बरसरिया, इश्क समंदर और कमली जैसे गानों को अपनी आवाज देने वाली सिंगर कनिका कपूर की रियल लाइफ किसी ड्रामा फिल्म से कम नहीं है। बता दें कि कनिका की पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव रहे। वे मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित रही और डिप्रेशन तक में चली गई थीं। हाल में कनिका ने एक इंटरव्यू में अपने ससुरालवालों को लेकर कई बड़े खुलासे किए। कनिका ने बताया कि उन्हें शादी के बाद गाना गाने की अनुमति नहीं थी। उन्होंने बताया कि जब उनकी शादी हुई तो उनके पति का परिवार सोचता था कि उन्हें गाने-बजाने वाला नहीं बनना है। 

PREV
16
18 में शादी, 25 में बन गई 3 बच्चों की मां, ससुरालवालों को लेकर अब इस सिंगर ने किया बड़ा खुलासा
कनिका जब 18 साल की थीं, तब एनआरआई बिजनेसमैन राज चंडोक से उनकी शादी हुई थी। 2012 में उनका तलाक हो गया। कनिका 3 बच्चों (दो बेटियां और एक बेटा) की मां है। वे बतौर सिंगल मदर उन्हें पाल रही हैं।
26
शादी टूटने की बात पर कनिका ने एक इंटरव्यू में बताया था, "पहली शादी जल्दबाजी में हुई थी। मैं एक आदमी से मिली, प्यार हुआ और शादी हो गई। मुझे लगता है कि यह शादी मेरी गलती थी। शादीशुदा जिंदगी के कुछ पहलुओं को मैंने एन्जॉय किया लेकिन बाकियों में ऐसा लगता था, जैसे मैं कैद हो गई हूं। इस दौरान मैं कई बार मेंटल टॉर्चर से भी गुजरी और डिप्रेशन में चली गईं।"
36
"25 साल की उम्र में मैंने तीसरे बच्चे को जन्म दिया। इसलिए करियर के लिए कोई स्पेस नहीं था। 2012 में तलाक हुआ और मैंने लंदन में ही बच्चों के साथ अकेले रहने का फैसला लिया। इसी वक्त मैं कुछ नए गानों की तलाश में भी लग गई थी।"
46
8 साल की उम्र में पंडित गणेश प्रसाद मिश्रा से क्लासिकल म्यूजिक सीखना शुरू किया था। बाद में 12 साल की उम्र में ऑल इंडिया रेडियो पर परफॉर्म किया।
56
कनिका ने अनूप जलोटा के साथ भजन भी गाए। रियलिटी शो 'सारेगामा' के लिए उन्होंने रिकॉर्डेड सॉन्ग भेजे थे लेकिन रिजेक्ट कर दिया गया था।
66
कनिका के मुताबिक, उनकी फैमिली में संगीत से किसी का कोई लेना-देना नहीं है। उनका फैमिली बैकग्राउंड बिजनेस है। वे अपने परिवार की पहली शख्स हैं, जिन्होंने म्यूजिक में करियर बनाया।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories