2 साल में कपूर खानदान में हुई चौथी मौत, करीना की दादी के बाद बुआ और दो चाचा छोड़ गए दुनिया

मुंबई। करीना कपूर (Kareena Kapoor) के चाचा और राजकपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) का 9 फरवरी को निधन हो गया है। 58 साल के राजीव कपूर को हार्ट अटैक के बाद फौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिछले दो साल में कपूर खानदान में ये चौथी मौत है। अक्टूबर, 2018 में राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर का निधन हुआ था। वहीं जनवरी, 2020 में कृष्णा कपूर की बेटी रितु कपूर नंदा दुनिया को अलविदा कह गईं। इसके बाद अप्रैल, 2020 में कैंसर की वजह से लंबे समय से बीमार चल रहे ऋषि कपूर गुजर गए। ऋषि कपूर के निधन के महज 9 महीने बाद उनके छोटे भाई राजीव कपूर भी दुनिया छोड़ गए। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 9, 2021 12:37 PM IST / Updated: Feb 09 2021, 06:09 PM IST

16
2 साल में कपूर खानदान में हुई चौथी मौत, करीना की दादी के बाद बुआ और दो चाचा छोड़ गए दुनिया

बता दें कि राजीव कपूर के निधन से कपूर फैमिली बेहद दुखी है। चाचा राजीव कपूर के निधन की खबर सुनकर करिश्मा कपूर मां बबिता के साथ पहुंचीं। इसके अलावा राजीव कपूर की छोटी बहन रीमा जैन भी बहू अनीशा और बेटे अरमान जैन के साथ पहुंचीं।

26

कृष्णा राज कपूर : 
राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का 87 साल की उम्र में अक्टूबर, 2018 में निधन हो गया था। कृष्णा के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट थी। कृष्णा का जब निधन हुआ था तो उनके बेटे ऋषि कपूर कैंसर का इलाज कराने न्यूयॉर्क गए थे। यही वजह थी कि ऋषि कपूर अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे। 

36

रितु कपूर नंदा : 
राज कपूर की बड़ी बेटी और अमिताभ बच्चन की समधन रितु कपूर नंदा का 71 साल की उम्र में 14 जनवरी, 2020 को निधन हो गया।  रितु नंदा कैंसर से पीड़ित थीं। रितु नंदा इंश्योरेंस सर्विसेस (RNIS) की चेयरपर्सन और चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर थीं। 

46

ऋषि कपूर : 
रितु कपूर नंदा की मौत के 3 महीने बाद ही यानी 30 अप्रैल, 2020 को उनके भाई और एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया। ऋषि कपूर लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और उन्होंने करीब 11 महीने तक अमेरिका में अपना इलाज कराया था। 

56

राजीव कपूर : 
58 साल के राजीव कपूर को मंगलवार 9 फरवरी, 2021 की सुबह हार्ट अटैक आया। इस पर उनके बड़े भाई रणधीर कपूर उन्हें फौरन अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि राजीव कपूर फिलहाल अपने भाई रणधीर कपूर के साथ ही रहते थे। 

66

शशि कपूर : 
इससे पहले 4 दिसंबर, 2017 को राज कपूर के छोटे भाई और एक्टर शशि कपूर का 79 साल की उम्र में निधन हो गया था। शशि कपूर लंबे समय से किडनी की बीमारी से परेशान थे। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos