तैमूर के बर्थडे पर खुद केक लेकर पहुंचे पापा सैफ, मीडिया को देते हुए बोले, ये आप लोगों के लिए है

Published : Dec 19, 2019, 08:07 PM IST

मुंबई। करीना कपूर और सैफ अली खान के लाडले तैमूर 20 दिसंबर को तीन साल के हो जाएंगे। बेटे के बर्थडे पर सैफीना ने एक दिन पहले ही बांद्रा स्थित एक होटल में ग्रैंड पार्टी दी। पार्टी में कपूर और खान फैमिली के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंचे। बेटे की बर्थडे पार्टी में सैफ खुद केक लेकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ही केक को डेकोरेट भी किया। बता दें कि तैमूर ने इस बर्थडे पर मॉम करीना से अपने फेवरेट केक की फरमाइश की थी। करीना ने खुद एक इवेंट में बताया था कि तैमूर ने इस बार बर्थडे के लिए एक सैंटा केक और एक हल्क वाला केक मांगा है।

PREV
15
तैमूर के बर्थडे पर खुद केक लेकर पहुंचे पापा सैफ, मीडिया को देते हुए बोले, ये आप लोगों के लिए है
तैमूर के बर्थडे पर सैफ ने मीडिया फोटोग्राफर्स को खुद एक बड़ा सा केक दिया। इस केक को सैफ ने अपने हाथों से डेकोरेट किया।
25
सैफ ने फोटोग्राफर्स से हाथ जोड़ते हुए कहा- भाईसाहब ये सब आप लोगों के लिए है। आप ही इसे काटो और खाओ, ये तैमूर की तरफ से है।
35
इससे पहले सैफ ने खुद अपने हाथों से केक को डेकोरेट किया।
45
केक के साथ ही सैफ और करीना ने खाने के पैकेट्स भी फोटोग्राफर्स को बंटवाए।
55
चॉकलेट केक मिलने के बाद फोटोग्राफर्स ने तैमूर का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए केक काटा।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories