पापा रणधीर कपूर से नए साल पर आशीर्वाद लेने जेह के संग पहुंची Kareena Kapoor, करिश्मा और मां बबीता भी आईं नजर

Published : Jan 01, 2022, 07:20 PM IST

मुंबई. नया साल...नई उम्मीदों के साथ आया है। नए साल का जश्न लोग अपने दोस्तों, परिवार और रिश्तेदारों के साथ मना रहे हैं। बॉलीवुड में भी नए साल का सेलिब्रेशन चल रहा है। 31 दिसंबर की रात में सैफ अली खान (Saif Ali Khan)और बच्चों के साथ मस्ती करने के बाद साल के पहले दिन करीना कपूर (Kareena Kapoor) अपने पापा रणधीर कपूर (Randhi Kapoor) के घर आशीर्वाद लेने पहुंचीं। उनके साथ उनका छोटा बेटा जेह नजर आया। वहीं करिश्मा कपूर (Karishma kapoor) भी पापा से मिलने पहुंची। वहीं, बबीता कपूर भी अपनी दोनों बेटियों के साथ नजर आईं। आई नीचे देखते हैं उनकी खूबसूरत तस्वीरें...

PREV
16
पापा रणधीर कपूर से नए साल पर आशीर्वाद लेने जेह के संग पहुंची Kareena Kapoor, करिश्मा और मां बबीता भी आईं नजर

करीना कपूर हर फेस्टिवल को सेलिब्रेट करती हैं। नए साल का जश्न भी उन्होंने शानदार तरीके से मनाया। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को अदाकारा अपने पापा का आशीर्वाद लेने पहुंची।

26

करीना कपूर बेहद ही स्टाइलिस ड्रेस में रणधीर कपूर के घर के बाहर स्पॉट की गईं। उन्होंने ऑफ व्हाइट शर्ट और ब्लैक टाइट पैंट पहना था। इसके साथ ही  स्पोर्ट शूज से इस लुक को कंप्लीट कर रखा था। उनके हाथ में ब्लैक कलर का स्टाइलिश बैग भी था। 

36

करीना अपने छोटे बेटे जेह के साथ यहां पहुंची थी। सैफ अली खान और तैमूर रणधीर कपूर के घर नहीं नजर आएं। जेह नैनी की गोद में नजर  आया। वो बेहद ही क्यूट लग रहा था।

46

करिश्मा कपूर भी वहां स्पॉट की गईं। उन्होंने टी-शर्ट और जींस पहन रखा था। इसके साथ ही वो हैट पहनकर इस पूरी लुक को टीम अप किए हुए थी। वो दूर से करीना से बात करती नजर आईं।

56

करिश्मा कपूर के साथ उनकी मां बबीता कपूर भी 31 दिसंबर की रात को रणधीर कपूर के घर आईं थी। 1 जनवरी को भी उन्हें घर के बाहर स्पॉट किया गया। माना जा रहा है कि करिश्मा और बबीता ने रणधीर कपूर के घर पर ही नए साल का स्वागत किया।

Read more Photos on

Recommended Stories