करीना ने समेटी बेटे और पति की लॉकडाउन की कलरफुल यादें, देखें दोनों की शानदार पेंटिंग

मुंबई. लॉकडाउन को देशभर में लागू किया गया है। इसे डेढ़ महीने से ज्यादा हो चुका है। आम लोगों समेत कई स्टार्स इस वक्त को अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं और इन दिनों की यादों को समेट रहे हैं। ऐसे में करीना कपूर ने अपने लाडले बेटे तैमूर की याद को संभाल कर रख लिया है। तैमूर ने पापा सैफ के साथ लॉकडाउन में पेंटिंग की। 

Asianet News Hindi | Published : May 16, 2020 2:53 AM IST

17
करीना ने समेटी बेटे और पति की लॉकडाउन की कलरफुल यादें, देखें दोनों की शानदार पेंटिंग

तैमूर अली खान ने पापा सैफ के साथ घर में रहकर कई सारी पेंटिंग्स की, जिसकी फोटो करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इसमें एक प्लेन चादर पर अपने हाथों से प्रिंट दिया है। 

27

इस बार करीना, सैफ और तैमूर तीनों ने मिल कर चादर पेंटिंग की है। इसमें कई रंगो का इस्तेमाल किया गया है। इस चादर के साथ ही सैफ ने एक फोटो भी क्लिक कराई है। इसे करीना ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 

37

सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने के साथ ही करीना कपूर ने कैप्शन लिखा, 'क्वानरटीन 2020 जो जिंदगी भर के लिए प्रिंट कर लिया गया है।'  

47

कैप्शन में करीना ने आगे लिखा, 'सैफ अली खान, करीना कपूर खान और तैमूर अली खान उम्मीद और भरोसा फैला रहे हैं।' जाहिर है कि उनके परिवार के लिए ये चादर जिंदगी भर के लिए लॉकडाउन की एक याद के तौर पर रहेगी। 

57

बता दें कि सैफ अली खान ने बेटे तैमूर के साथ मिलकर पिछले दिनों पेंटिंग की थी, जिसकी तस्वीरें भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इन तस्वीरों में सैफ और तैमूर दीवार पर कलर्स से खेलते और चित्र बनाते नजर आए थे।

67

गौरतलब है कि करीना ने इसी साल इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। इससे पहले वह सीक्रेटली इंस्टाग्राम पर थीं, लेकिन अब वह आधिकारिक रूप से सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रही हैं। 

77

सैफ अली खान और तैमूर अली खान के फैंस के लिए भी गुड न्यूज हो गई। क्योंकि करीना अपनी तस्वीरों के साथ-साथ सैफ और तैमूर की फोटोज भी शेयर करती रहती हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos