मुंबई.अमृता अरोड़ा, जोकि मलाइका अरोड़ा की छोटी बहन हैं 42 साल (31 जनवरी) की हो गई हैं। अमृता ने घर पर लैविश पार्टी ऑर्गेनाइज की थी। इस पार्टी में बड़ी संख्या में बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में करीना कपूर बेहद खुश थी और इस मौके पर उन्होंने जमकर शराब पी। करीना नशे में इतनी धुत्त हो गई थी कि हाथ में वाइन की गिलास थामे उन्हें अर्जुन कपूर का सहारा लेकर खड़ा होना पड़ा। आपको बता दें कि रातभर चली इस पार्टी में जमकर जाम छलका।