करीना ने दिखाई तैमूर के संडे डिनर की झलक, बेटे को खाने में पसंद है 1 खास चीज

मुंबई। करीना कपूर (Kareena Kapoor) के लाडले तैमूर अली खान (Taimur) बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं। तैमूर और उनके एक-एक एक्सप्रेशन को कैमरे में कैद करने के लिए पैपराजी हमेशा एक्साइटेड नजर आते हैं। हालांकि, बीच-बीच में करीना भी अपने लाडले की झलक दिखाती रहती हैं। हाल ही में करीना कपूर ने तैमूर के संडे डिनर की झलक दिखाई है। दरअसल, करीना ने 4 जुलाई अपनी इंस्टा स्टोरी पर तैमूर अली खान के फेवरेट संडे डिनर का मेन्यू शेयर किया है। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 5, 2021 8:57 AM IST

18
करीना ने दिखाई तैमूर के संडे डिनर की झलक, बेटे को खाने में पसंद है 1 खास चीज

इस फोटो में देखा जा सकता है कि प्लेट में पास्ता के साथ बींस और शिमला मिर्च रखी हुई है। इस फोटो को शेयर करते हुए करीना ने लिखा- टिम को इसे ग्रीन रखना पसंद है। इसके साथ उन्होंने एक हार्ट इमोजी भी बनाई है। करीना की इस पोस्ट से साफ पता चलता है कि तैमूर को हरी सब्जियां बहुत पसंद हैं।
 

28

बता दें कि सालभर पहले सैफ ने एक इंटरव्यू में करीना पर यह आरोप लगाया था कि वे तैमूर को बिगाड़ रही है। इंटरव्यू में सैफ ने बेटे तैमूर के व्यवहार को लेकर काफी सारी बातें की थी। सैफ ने बताया था कि तैमूर को करीना बिगाड़ रही हैं और इसका असर घर में देखने को मिलता है। 

38

सैफ के मुताबिक, तैमूर घर में खूब अकड़ दिखाता है। मन का न होने पर गुस्सा हो जाता है और गलत बातें भी बोलता है, जो नहीं बोलनी चाहिए। स्कूल न जाने की इच्छा जाहिर करता है और जबरदस्ती करो तो गुस्सा हो जाता है।

48

सैफ ने तैमूर के बिहेवियर को लेकर कहा था कि वो घर में सभी पर धौंस जमाता है। उनका कहना था कि उन्हें लगता है कि तैमूर के साथ थोड़ा स्ट्रिक्ट होना पड़ेगा, लेकिन उन्होंने ऐसा करना छोड़ दिया है। वे कहते हैं कि तैमूर उनका तीसरा बच्चा है और करीना का पहला, इसलिए वो तैमूर को थोड़ा बिगाड़ रही हैं।
 

58

सैफ ने तैमूर को लेकर हाल ही में इच्छा जाहिर की थी वो एक दिन अपने लाडले को एक्टर बनते देखना चाहते हैं। सैफ ने कहा था- किसी एक फ्राइडे को वह अपनी पहली फिल्म रिलीज करेंगे, इतना मुझे यकीन है। मैं चाहता हूं कि तैमूर एक्टर बनें। 

68

सैफ ने यह भी बताया था कि बेटे तैमूर की एक फोटो 1500 रुपए में बिकती है। सैफ की मानें तो फोटो का इतना रेट किसी सुपरस्टार का भी नहीं है। तैमूर की फोटोज महंगी बिकने की सबसे बड़ी वजह उनकी क्यूटनेस है।

78

वहीं बेटे के प्यार में पागल करीना ने एक बार तो तैमूर को लेकर अक्षय कुमार तक को चैलेंज कर दिया था। करीना ने एक इंटरव्यू में अक्षय को कहा था कि तैमूर आने वाले दिनों में आपके लिए बहुत बड़ा खतरा बन सकता है। आपकी फैन फॉलोइंग को भी वह पछाड़ सकता है।

88

तैमूर का हाल ही में नया लुक सामने आया है, जिसमें वो नए हेयरस्टाइल के साथ नजर आए। नए हेयरकट के साथ तैमूर बांद्रा में नैनी के साथ स्पॉट हुए थे। तैमूर को देखते ही फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीर क्लिक करने लगे तो ये देख तैमूर भी पोज देने के लिए पहले तो रुके और हाथ भी बढ़ाया। लेकिन नैनी उन्हें फौरन वहां से ले गई।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos