शेफ के लुक में नजर आया करीना कपूर का 3 साल का बेटा, मम्मी का हाथ थामे पोज देते दिखे तैमूर

Published : Nov 27, 2019, 05:52 PM IST

मुंबई. करीना कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग में बिजी हैं। वे इस फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में कर रही हैं। फिल्म में करीना के साथ आमिर खान लीड रोल में हैं। शूटिंग पर करीना अकेले नहीं बल्कि अपने 3 साल के बेटे तैमूर अली खान के साथ हैं। हाल ही में करीना और तैमूर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही, जिसमें मां-बेटे शेफ के लुक में नजर आ रहे हैं। दरअसल, शूटिंग से वक्त निकालकर करीना अपने लाडले के साथ कुकिंग में हाथ आजमाने पहुंची। उन्होंने यहां कपकेक और आइसक्रीम बनाना सीखा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में तैमूर और करीना एप्रेन पहने और सिर पर शेफ वाली कैप लगाए नजर आ रहे हैं। करीना रियल शेफ के साथ खुश हैं जबकि तैमूर काफी सीरियस दिख रहे हैं। 

PREV
15
शेफ के लुक में नजर आया करीना कपूर का 3 साल का बेटा, मम्मी का हाथ थामे पोज देते दिखे तैमूर
एक्टिंग के साथ ही करीना आरजे का काम भी कर रही है। वे एक रेडियो शो के जरिए सीधे दर्शकों से जुड़ी रहती है और महिलाओं से जुड़े तमाम मुद्दों पर बात करती हैं। इसी दौरान करीना ने एक इंटरव्यू में सैफ के शादी के प्रपोजल और मीडिया फोटोग्राफर्स द्वारा बेटे तैमूर अली खान की फोटो क्लिक करने को लेकर बात की।
25
करीना का बेटा तैमूर भले ही मीडिया का चहेता है लेकिन यही मीडिया उनके लिए दिक्कत का सबब भी बन जाती है। तैमूर के फोटोज क्लिक करने को लेकर करीना ने कहा कि वो अभी छोटा है और इन सब चीजों से परेशान हो जाता है।
35
करीना ने बताया कि कई बार जब हम तैमूर के साथ फोटो लेना चाहते हैं तो वो खुद कहता है- नो फोटोज। करीना ने बताया कि उसने ये बोलना सीख लिया है।
45
करीना ने बताया कि उस पर पूरे वक्त नजर रखी जाती है और ये बात वो अब समझने लगा है। करीना की ही तरह सैफ भी कई बार फोटोग्राफर्स से बातचीत करते देखे गए हैं, जिसमें वह उनसे तैमूर से निश्चित दूरी बनाए रखने की बात कहते हैं।
55
सैफ और करीना का बेटा तैमूर इंटरनेट सेंसेशन है। वह अपनी क्यूटनेस और नटखट अंदाज के चलते सभी का ध्यान आकर्षित करते हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories