करीना कपूर के चेहरे पर सूजन के साथ ही दिखी टेंशन, उधर मां की गोद से झांकता रहा 7 महीने का बेटा जेह

मुंबई। सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की भांजी और सोहा अली खान (Soha Ali Khan) की बेटी इनाया (Inaaya) नाओमी खेमू 4 साल की हो गई हैं। सोहा और कुणाल (Kunal Khemu) ने बेटी का चौथा बर्थडे 29 सितंबर को धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया। इस मौके पर करीना कपूर (Kareena Kapoor) बेटे तैमूर (Taimur) और जेह (Jeh) के साथ अपनी ननद के घर पहुंचीं। पार्टी में करीना कपूर पिंक, ब्लैक और ग्रे कलर में फ्लोरल प्रिंट वाली ड्रेस पहने नजर आईं। हालांकि, इस दौरान करीना के चेहरे पर सूजन नजर आई और वो कुछ टेंशन में भी दिख रही थीं। हालांकि, पार्टी में जाते वक्त करीना का छोटा बेटा जेह मम्मी की गोद से झांकता नजर आया। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 29, 2021 1:47 PM IST / Updated: Sep 30 2021, 10:31 AM IST

18
करीना कपूर के चेहरे पर सूजन के साथ ही दिखी टेंशन, उधर मां की गोद से झांकता रहा 7 महीने का बेटा जेह

भांजी इनाया नाओमी की पार्टी में शामिल होने जातीं करीना कपूर। इस दौरान करीना कपूर के चेहरे पर थकान और टेंशन साफ झलक रही थी। बता दें कि करीना पिछले कुछ दिनों से लगातार ट्रैवल कर रही हैं।

28

सोहा अली खान के घर पार्टी में जाते वक्त भले ही करीना कपूर के चेहरे पर टेंशन दिख रही हो, लेकिन उनके लाडले जेह मां की गोद से झांकते नजर आ रहे हैं। बता दें कि जेह 7 महीने के हो चुके हैं।

38

करीना ने मीडिया के सामने पोज दिए लेकिन इस दौरान भी उनके चेहरे पर सूजन साफ झलक रही थी। बता दें कि करीना ने कुछ दिनों पहले ही अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का मुंबई शेड्यूल पूरा किया है।

48

करीना कपूर के साथ उनका बड़ा बेटा तैमूर भी नजर आया। तैमूर आगे-आगे चल रहे थे, जबकि करीना उनके पीछे थीं। तैमूर ने चेहरे को मास्क से कवर कर रखा था। 

58

बता दें कि सोहा अली खान ने बेटी के बर्थडे पर यूनिकॉर्न लैंड थीम पार्टी दी थी। इस दौरान मामी करीना कपूर ने इनाया को खास अंदाज में विश किया। 

68

सोहा अली खान की पार्टी में पूरे घर को रंगीन गुब्बारों से सजाया गया था, इनमें पिंक, ब्लू, यलो और ग्रीन कलर के गुब्बारे दिखाई दे रहे थे। इस मौके पर इनाया ने पिंक कलर की फ्रॉक पहनी थी जिसमें वो बेहद क्यूट लग रही थीं। 

78

पार्टी से लौटते वक्त करीना कपूर का बेटा जेह नैनी की गोद में नजर आया। इस दौरान भी जेह कैमरे को देख टुकुर-टुकुर निहारते रहे।

88

पार्टी से लौटते वक्त करीना कपूर का बेटा जेह नैनी की गोद में नजर आया। इस दौरान भी जेह कैमरे को देख टुकुर-टुकुर निहारते रहे।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos