Published : Feb 15, 2020, 09:41 PM ISTUpdated : Feb 18, 2020, 01:28 PM IST
मुंबई। करीना कपूर हाल ही में अपनी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' के प्रमोशन के बाद मुंबई लौटीं। इस दौरान एयरपोर्ट पर उनका सामना रेसलर खली से हो गया। दोनों एक ही फ्रेम में नजर आए। मुंबई एयरपोर्ट पर खली के साथ चलते-चलते करीना नीचे मुंह करके मंद-मंद मुस्कुरा रही थीं। करीना आगे-आगे चल रही थीं जबकि खली उनके पीछे-पीछे चलते दिखे। फोटो में तो दोनों को देखकर एकबारगी ऐसा लगा जैसे खली करीना के बॉडीगार्ड हों। बता दें कि करीना इन दिनों अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग में बिजी हैं।
करीना कपूर की फिल्म अंग्रेजी मीडियम का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इरफान खान स्टारर इस फिल्म में करीना पुलिसवाली बनी हैं। इससे पहले वह अक्षय कुमार के साथ 'गुड न्यूज' में नजर आई थीं।
26
वहीं द ग्रेट खली की बात करें तो वो WWE के रेसलर रह चुके हैं। खली फिलहाल जालंधर में रेसलिंग की ट्रेनिंग देते हैं। उनकी खुद की ट्रेनिंग एकेडमी है। खली का असली नाम दिलीप सिंह राणा है। इससे पहले खली को राजपाल यादव की फिल्म 'कुश्ती' में देखा जा चुका है।
36
खली का जन्म 27 अगस्त 1972 को हिमाचल के जिला सिरमौर के एक छोटे से गांव घिराइना में हुआ था। ये कुल 7 भाई-बहन हैं। इनके पिता एक किसान थे। वो 1994 में बनारस एक कंपटीशन में पार्टिसिपेट करने आए थे। उस समय उनकी करीब 21-22 साल थी।
46
खली के मुताबिक, 'मैं भारत में रहकर रेसलिंग को प्रमोट करूंगा। मेरा मकसद भारत से 200 रेसलर तैयार करना है।' फिलहाल खली जालंधर में कॉन्टीनेंटल चैंपियनशिप एंटरटेनमेंट (CWE) नाम से रेसलिंग एकेडमी चला रहे हैं।
56
खली के मुताबिक, ''डेब्यू करने के दौरान मैंने कई नामी रेसलर्स को धूल चटाई। सबसे बड़ा मौका तो तब आया जब मैंने 2006 में दिग्गज और सबके फेवरेट रेसलर द अंडरटेकर को हरा दिया।''