तैमूर को घुमाते दिखे करीना-सैफ, बिन मास्क नजर आई कबीर सिंह की बंदी तो लोगों ने लगा दी क्लास

मुंबई। कोरोना वायरस के कहर के बीच सरकार ने जबसे लॉकडाउन में थोड़ी छूट दी है, तभी से बॉलीवुड सेलेब्स मुंबई की गलियों में गाहे-बगाहे दिखने लगे हैं। हाल ही में करीना कपूर बेटे तैमूर और पति सैफ अली खान के साथ मुंबई में बांद्रा स्थित अपने घर के बाहर स्पॉट की गईं। इस दौरान तीनों के मुंह पर मास्क लगा हुआ था। तैमूर ने जहां पापा सैफ का हाथ पकड़ रखा था तो वहीं मॉम करीना उनके पीछे-पीछे चलती नजर आईं।

Asianet News Hindi | Published : Jun 25, 2020 3:30 PM IST / Updated: Jun 26 2020, 12:03 PM IST

17
तैमूर को घुमाते दिखे करीना-सैफ, बिन मास्क नजर आई कबीर सिंह की बंदी तो लोगों ने लगा दी क्लास

इस दौरान सैफ अली खान सफेद कुर्ते-पायजामे में दिखे, जबकि करीना कपूर कैजुअल लुक में नजर आईं। बता दें कि पिछली बार जब सैफ मरीन ड्राइव में परिवार संग सैर करने निकले थे तो उन्होंने मास्क नहीं पहना हुआ था। इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था। 

27

हालांकि मास्क लगाने के बावजूद सोशल मीडिया पर लोग इन्हें ट्रोल करते दिखे। कोई पूछ रहा है कि ये कौन हैं? वहीं किसी ने तो इन्हें नेपोटिज्म को बढ़ावा देने वाला भी बताया। 

37

दूसरी ओर, फिल्म कबीर सिंह की एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी मुंबई में स्पॉट की गईं। हालांकि इस दौरान कियारा के चेहरे पर मास्क नहीं दिखा, जिसकी वजह से लोग उन्हें जमकर कोस रहे हैं। 

47

सोशल मीडिया पर एक शख्स ने लिखा, इसका मास्क कहां है? अब इस पर जुर्माना लगाओ। कोरोना भाग गया क्या बॉलीवुड के लिए?

57

इनके अलावा अभिषेक बच्चन को मुंबई के एक डबिंग स्टूडियो के बाहर देखा गया। इस दौरान उन्होंने मास्क लगा रखा था। 
 

67

सनी लियोनी पति डेनियल वेबर के साथ अमेरिका में लेक बैल्बोआ के पास ताजी हवा खाती स्पॉट हुईं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक मास्क पहन रखा था। 

77

वहीं अनुपम खेर भी अपने घर के बाहर मास्क लगाए स्पॉट हुए। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos