कैंसर से उबरने के बाद सोनाली ने मनाया पहला करवा चौथ, ये एक्ट्रेस भी दुल्हन की तरह सजीं: PHOTOS

Published : Oct 18, 2019, 11:54 AM IST

मुंबई. पूरे देश में जहां गुरुवार को करवा चौथ लोगों ने सेलिब्रेट किया। वहीं, बॉलीवुड में भी इसकी जबरदस्त धूम देखने के लिए मिली। इस त्योहार पर महिलाएं पति के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। रात में चांद को देखने के बाद ही सभी महिलाएं पति के हाथों से अपना व्रत तोड़ती हैं। ऐसे में सिनेमा जगत की एक्ट्रसेस ने दुल्हन की तरह सज कर इस त्योहार को सेलिब्रेट किया।

PREV
15
कैंसर से उबरने के बाद सोनाली ने मनाया पहला करवा चौथ, ये एक्ट्रेस भी दुल्हन की तरह सजीं: PHOTOS
पिछले साल खबर आई थी कि सोनाली कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं। उन्होंने इस बात का खुलासा इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया था कि वे मेटास्टेटिस कैंसर से ग्रसित थीं। अब कैंसर का इलाज कराकर लौटने के बाद सोनाली का ये पहला करवा चौथ था। जब उन्होंने इसे सेलिब्रेट किया।
25
करवा चौथ सेलिब्रेशन के क्रम में बिपाशा बसु का नाम भी शामिल है। उन्होंने पति करण ग्रोवर संग पारंपरिक परिधान के साथ इस त्योहार को मनाया।
35
करवा चौथ पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेटर हरबजन सिंह की पत्नी गीता बसरा भी लाल साड़ी में किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं। इसके अलावा उन्होंने सिंदूर भी फ्लॉन्ट करती नजर आई हैं।
45
रवीना टंडन ने भी करवा चौथ का व्रत किया और लाल जोड़े में दिखाई दीं। रात में चांद को देखने के बाद ही एक्ट्रेस ने पति के हाथ से पानी पीकर व्रत तोड़ा। इस दौरान उनके पति अनिल थदानी ने उन्हें सिंदूर भी पहनाया। इन फोटोज को रवीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं।
55
करवा चौथ को सेलिब्रेट करने के दौरान अनुष्का शर्मा ने अपना सिंदूर फ्लॉन्ट किया। इस दौरान वे लाल जोड़े में किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं।

Recommended Stories