कभी स्कूल नहीं गईं कटरीना तो 12 वीं पास हैं ऐश्वर्या, बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने की है इतनी पढ़ाई

Published : Oct 22, 2019, 11:54 AM ISTUpdated : Oct 22, 2019, 11:55 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्ट्रसेस अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। कटरीना से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन तक की फैन फॉलोइंग इतनी है कि वे जब भी किसी इवेंट्स में जाती हैं तो उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ जाती है। लेकिन इन एक्ट्रसेस की एजुकेशन कोई नहीं जानता होगा कि इनमें से कोई स्कूल नहीं गया तो कोई 12वीं ही पास है, तो ऐसे में आपको बताते हैं एक्ट्रसेस की क्वालिफिकेशन बताते हैं।

PREV
18
कभी स्कूल नहीं गईं कटरीना तो 12 वीं पास हैं ऐश्वर्या, बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने की है इतनी पढ़ाई
प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब 17 साल की उम्र में ही साल 2000 में अपने नाम कर लिया था। इसके बाद उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से ऑफर आने शुरू हो गए थे। उन्होंने लखनऊ, बरेली और अमेरिका में कुल मिलाकर हाई स्कूल तक पढ़ाई की है। मुंबई के जयहिंद कॉलेज में उन्होंने दाखिला तो लिया था, पर पढ़ाई नहीं कर सकीं।
28
12वीं क्लास तक पढ़ाई करने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम भी शामिल है। उन्होंने जयहिंद कॉलेज से एक साल पढ़ाई के बाद आर्किटेक्चर की पढ़ाई के लिए रहेजा कॉलेज में एडमिशन लिया, लेकिन पढ़ाई अधूरी छोड़कर मॉडलिंग की दुनिया में बिजी हो गईं। इससे वे भी ग्रैजुएट नहीं हो पाईं।
38
बिपाशा बसु भी ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं हैं। वे 12वीं पास हैं। एक्ट्रेस कभी चार्टर्ड एकाउंटेंट बनना चाहती थीं। इसी बीच उन्हें मॉडलिंग के लिए ऑफर मिलने लगे और उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी।
48
आलिया भट्ट आज अपनी एक्टिंग से फैंस के दिल पर राज करती हैं लेकिन जब बात क्वालिफिकेशन की आती है तो वे भी ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है। उन्होंने अपने करियर की वजह से 12वीं के बाद ही पढ़ाई छोड़ दी थी।
58
प्रीति ने शिमला के St. Bede's College से क्रिमिनल साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री प्राप्त की है।
68
डेनमार्क में जन्मी दीपिका पादुकोण को इंडस्ट्री में 'डिंपल गर्ल' भी कहा जाता है। आज उनकी फैन फॉलोइंग भी खूब है। लेकिन वे भी सिर्फ 12वीं पास हैं। दरअसल, 12वीं पास करने के बाद उन्होंने माउंट कारमेल कॉलेज बेंगलुरु में दाखिला लिया था लेकिन मॉडलिंग के चलते उन्होंने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी।
78
कटरीना बचपन से परिवार के साथ चीन, जापान, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, पोलैंड, जर्मनी, बेल्जियम सहित दुनिया के कई देशों में रहीं। बाद में वे लंदन में आकर बस गईं। लगातार जगह बदलने के कारण स्कूल-कॉलेज में उनकी पढ़ाई नहीं हुई। इसके चलते उनकी किताबी शिक्षा सब घर पर ही हुई है। लंदन में 3 साल रहने के दौरान उन्होंने मॉडलिंग शुरू की और फिर भारत आकर एक्टिंग में करियर शुरू किया। इस तरह उनकी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन जीरो है।
88
विद्या की गिनती हाइली क्वालिफाइड एक्ट्रसेस में की जाती है। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से सोशियोलॉजी में मास्टर डिग्री हासिल की है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories