Kajal Raghwani को बेवफा बताने वाले बयान पर khesari lal ने मांगी माफी, स्टारडम पर कही ये बड़ी बात

Published : Feb 25, 2021, 01:51 PM ISTUpdated : Feb 25, 2021, 06:26 PM IST

मुंबई. भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) और एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के बीच बीते काफी समय से विवाद चल रहा है। एक्ट्रेस के साथ कभी काम ना करने की बात कहने वाले खेसारी लाल यादव ने अब खुलकर काजल की तारीफ की है। ऐसे में उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में काजल को अद्भुत एक्ट्रेस बताया है और उनकी जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही अपने बेवफा वाले बयान पर भी सफाई दी है। खेसारी ने मांगी माफी...

PREV
19
Kajal Raghwani को बेवफा बताने वाले बयान पर khesari lal ने मांगी माफी, स्टारडम पर कही ये बड़ी बात

खेसारी ने इंटरव्यू में कहा कि 'काजल बेवफा हो ही नहीं सकती हैं। वो बेहद अच्छी कलाकार हैं, काजल आज भी उनकी दोस्त हैं, कल भी रहेंगी। एक जगह रहने पर तो भाई-भाई में लड़ाई हो जाती है। वो नके साथ काम करने वाले हैं, अभी भी कर रहे हैं और आगे भी करेंगे। वो दोनों ही इंडस्ट्री में काम करने वाले हैं।'

29

काजल के साथ कभी न काम करने वाले अपने बयान पर खेसारी लाल यादव ने कहा कि 'हो सकता है कहीं बोल दिया होगा। अगर ऐसा बोला है तो उसके लिए उन्होंने सॉरी कहा है।' 

39

खेसारी ने खुद माना कि उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए था। वो खुद को मस्तीखोर व्यक्ति मानते हैं। वो खुद को इमोशनल मानते हैं तो कभी-कभी कुछ बोल जाते हैं। 

49

खेसारी ने कहा कि 'काजल गुजरात से हैं, लेकिन उन्होंने बिहार के दर्शकों के लिए काफी काम किया है।' उन्होंने कहा कि उन्हें आगे बढ़ाने में सबसे बड़ा हाथ उन्हें देखने वाले दर्शकों का है। न उन्हें किसी और ने बनाया है न बढ़ाया है। 
 

59

खेसारी ने कहा कि इमानदारी से काम करें तो हमेशा सफल होंगे। उन्होंने काजल के साथ हुए विवाद पर बात करते हुए कहा कि रवि किशन, दिनेश लाल यादव, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव को हटा दिया जाए तो भोजपुरी इंडस्ट्री में काजल राघवानी नंबर एक पर नजर आएंगी। साथ ही उन्होंने अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे का भी नाम लिया।

69

काजल ने कहा कि एक समय था जब मनोज तिवारी, रवि किशन और पवन सिंह इंडस्ट्री में सबसे ऊपर हुआ करते थे और उस समय रानी चटर्जी नंबर एक ही हीरोइन हुआ करती थीं। अब खेसारी लाल यादव भी इस कड़ी में जुड़ गए हैं। 

79

खेसारी ने कहा कि '5 मिनट के लिए एंटरटेनमेंट करके कोई भी लोगों को हंसा सकता है लेकिन ढाई घंटे हॉल में लोगों को अपनी एक्टिंग से बांधकर रखने का काम मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव ही कर सकते हैं।'
 

89

काजल राघवानी की तारीफ करते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए काजल राघवानी बैसाखी हैं। अगर उन्हें अपना सिनेमा हिट कराना है तो उन्हें काजल को साइन करना ही पड़ेगा और ये अच्छी बात है। 

99

खेसारी ने आगे कहा कि 'काजल उनकी दोस्त हैं, चीजें होती हैं, एक जगह रहने पर तो भाई-भाई में लड़ाई हो जाती है। वो उनके साथ काम करने वाले हैं, अभी भी कर रहे हैं और आगे भी करेंगे, काजल को वो अद्भुत एक्ट्रेस बताते हैं।'
 

Recommended Stories