ऋषि कपूर
ऋषि कपूर को सितंबर, 2018 में कैंसर की बीमारी का पता चला था, लेकिन उन्होंने इस बात को मीडिया से छुपाने की कोशिश की थी। हालांकि, उन्होंने बिना खुलासा किए ही फैंस को जानकारी दी थी कि वो अपना ट्रीटमेंट कराने अमेरिका जा रहे हैं। लेकिन, बाद में उनके भाई रणधीर कपूर ने इस बात की जानकारी दी थी। बाद में वो ठीक होकर भारत वापस आ गए थे, लेकिन कोरोना काल में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और उन्होंने 30 अप्रैल, 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया।