19 दिन का बढ़ा लॉकडाउन तो लोगों का कुंभकरण जैसा हुआ हाल, बना रहे फनी मीम्स

Published : Apr 15, 2020, 08:17 AM IST

मुंबई. कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सरकार देशभर में 19 दिनों का लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। अब से बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल सुबह 10 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन में इस बात की जानकारी दी। कुछ लोग लॉकडाउन खत्म होने या इसमें छूट मिलने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन पीएम मोदी ने अभी लॉकडाउन नहीं खोलने का फैसला किया है। लॉकडाउन आगे बढ़ाए जाने की खबर आते ही सोशल मीडिया पर लोग फनी मीम्स बना रहे हैं। यहां तक लोग कुंभकरण जैसा हाल बता रहे हैं। 

PREV
18
19 दिन का बढ़ा लॉकडाउन तो लोगों का कुंभकरण जैसा हुआ हाल, बना रहे फनी मीम्स
इन दिनों रामानंद सागर की रामायण का दूरदर्शन पर पुनः प्रसारण हो रहा है। ऐसे में इसके किरदारों से बने मीम्स खूब बन रहे हैं। लॉकडाउन बढ़ने का ऐलान होते ही कुंभकर्ण वाला ये मीम वायरल हो रहा है।
28
वहीं, आमिर खान स्टारर फिल्म पीके के एक सीन पर बना ये मीम काफी वायरल हो रहा है। सीन में आमिर खान को पृथ्वी छोड़कर जाते हुए दिखाया गया है। इसे यूजर ने शेयर करने के साथ ही लिखा, 'ई गोला मा अब नाही रहना।'
38
फिल्म 'गली ब्वॉय' के आलिया भट्ट वाले इस सीन पर यूं तो अब तक कई मीम्स बन चुके हैं, तो फिर मीमर्स लॉकडाउन वाले दिन कैसे छोड़ देते। मंगलवार को इस पर नए मीम्स बनाए गए। इसके साथ यूजर ने लिखा, 'मुझे घर जाना है।'
48
जिम्मी शेरगिल की फिल्म के इस सीन पर बना ये मीम उन लोगों के बारे में है जो इंट्रोवर्ट हैं यानी की जो ज्यादातर अपने आप में ही रहना पसंद करते हैं। इसलिए लॉकडाउन में उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।
58
अनारकली और शहजादे सलीम के इस सीन पर भी ना जाने कितने ही मीम्स अब तक बन चुके हैं। एक बार फिर से इस सीन पर मीम बनाया गया और ये वायरल हो रहा है।
68
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी फिल्मों के डायलॉग्स लोगों को बहुत पसंद आते हैं। उनकी वेब सीरीज तक के डायलॉग आज की डेट में हिट हैं। रमन राघव 2.0 के सीन पर बना ये मीम भी वायरल है।
78
मीमर्स ने इस बार तो रणवीर सिंह के एक टीवी विज्ञापन से भी मीम बना डाले। पीएम मोदी के लॉकडाउन बढ़ाने की बात पर इस मीम के जरिए हंसी मजाक किया गया है।
88
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की चर्चित वेब सीरीज सैक्रेड गेम्स के एक सीन से बना ये मीम भी वायरल हो रहा है। इसके जरिए लोग अपनी फीलिंग्स जाहिर की। इसके साथ लिखा, 'इतना अकेला अपुन को लाइफ में कभी नहीं लगा था।' 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories