ग्रेजुएट हुए माधुरी दीक्षित के बड़े बेटे अरिन, एक्ट्रेस ने फैमिली के साथ फोटो शेयर करते हुए कही ये बात

Published : May 30, 2021, 08:05 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के बड़े बेटे अरिन ने अपना ग्रैजुएशन कम्प्लीट कर लिया है। इस बात से एक्ट्रेस बेहद खुश है। माधुरी के बेटे ने अच्छे मार्क्स के साथ ग्रेजुएट की पढ़ाई पूरी की है। इस मौके पर एक्ट्रेस ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी पूरी फैमिली एक साथ नजर आ रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए माधुरी ने लिखा- मेरे और राम के लिए ये एक प्राउड मोमेंट है। अरिन ने बढ़िया परफॉर्म करते हुए हाई स्कूल से ग्रेजुएट कम्प्लीट कर लिया है। अरिन को और उनकी पूरी ग्रेजुएटिंग क्लास को ढेर सारी बधाई।   

PREV
110
ग्रेजुएट हुए माधुरी दीक्षित के बड़े बेटे अरिन, एक्ट्रेस ने फैमिली के साथ फोटो शेयर करते हुए कही ये बात

माधुरी ने आगे लिखा- हम जानते हैं कि बच्चों के लिए ये साल कितना भारी रहा है। लेकिन ऐसे कठिन वक्त में भी आप सबकी ताकत, मेहनत, लगन और एकाग्रता काबिल-ए-तारीफ है कि आप लोगों ने इस बुरे माहौल पर जीत हासिल करते हुए कामयाबी पाई। 
 

210

बता दें कि माधुरी के बड़े बेटे अरिन इसी साल मार्च में 18 साल के हुए हैं। माधुरी ने अपने बेटे अरिन के 18वें जन्मदिन पर लाडले की बचपन और अभी की फोटो शेयर की थी। बचपन वाली फोटो में जहां अरिन मम्मी की गोद में बैठकर अपनी दोनों हाथ मुंह में डालकर मुस्कराते नजर आए थे वहीं, माधुरी भी हंसती दिख रही है। 

310

इस फोटो को शेयर करते हुए माधुरी ने बेटे के लिए प्यार भरा लंबे-चौड़ा पोस्ट लिखा था। उन्होंने लिखा- मेरा बच्चा ऑफिशियली एडस्ट हो गया है। 18वें जन्मदिन की शुभकामनाएं, अरिन। बस याद रहे कि फ्रीडम के साथ जिम्मेदारियां आती हैं।

410

माधुरी ने आगे लिखा था- आज से दुनिया तुम्हारी है एन्जॉय करो, रक्षा करो और रोशनी बिखेरो। उन सभी अवसरों पर अच्छा करो जो तुम्हारे रास्ते में आते हैं और लाइफ को पूर्णता से जीते रहो। आशा है कि तुम्हारी जर्नी एक अद्भुत रोमांच से भरी हो। तुम्हें प्यार। माधुरी के बेटे को उनके स्टार अनिल कपूर ने दिल का इमोजी शेयर करते हुए बधाई दी थी। 

510

बता दें कि माधुरी के दोनों बेटों का बर्थडे मार्च में ही आता है। 7 मार्च को माधुरी ने छोटे बेटे रियान का बर्थडे मनाया था। उन्होंने छोटे बेटे रियान के 16वें जन्मदिन पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो पति श्रीराम नेने और बेटे के साथ नजर आई थीं। माधुरी का छोटा बेटा रियान फिलहाल मुंबई के एक इंटरनेशनल स्कूल में पढाई कर रहा है। रियान को अपनी मॉम की तरह ही डांस करना काफी पसंद है। 

610

बता दें कि माधुरी के बड़े बेटे अरिन  हूबहू अपने पापा श्रीराम नेने की कार्बन कॉपी लगते हैं। हाइट, पर्सनैलिटी के साथ ही उनके नैन-नक्श भी पापा से काफी मिलते-जुलते हैं। माधुरी अपने दोनों बच्चों को एक्स्ट्रा कैरिकुलर एक्टिविटीज में बिजी रखती हैं।

710

माधुरी ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में बताया था- हम किसी भी अन्य सामान्य फैमिली की तरह हैं और अपने बच्चों को लॉ प्रोफाइल में रखते है ताकि वे मीडिया से दूर रहे। फैन्स भी समझते हैं कि मेरे लिए कुछ चीजें पर्सनल हैं और वो हमेशा इस बात ध्यान रखते है और सम्मान करते हैं। मुझे अपनी लाइफ के हर दिन को सोशल मीडिया पर शेयर नहीं कर सकती। लेकिन फिर भी उनके टच में रहती हूं और बताती रहती हूं कि क्या चल रहा है।

810

माधुरी दीक्षित ने लॉस एंजिलिस, कैलिफोर्निया के कार्डियोवेस्कुलर सर्जन श्रीराम माधव नेने से 17 अक्टूबर 1999 को शादी की थी। नेने भी मराठी ब्राह्मण फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। शादी के बाद माधुरी 10 साल तक अमेरिका में ही रहीं। हालांकि 2011 में वो फैमिली के साथ इंडिया लौट आईं।

910

शादी के 4 साल बाद यानी 2003 में माधुरी ने बड़े बेटे अरिन को जन्म दिया। अरिन के जन्म के दो साल बाद 2005 में उन्होंने छोटे बेटे रियान को जन्म दिया। 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रहीं माधुरी ने 1984 में प्रदर्शित फिल्म ‘अबोध’ से अपने करियर का आगाज किया। भले ही माधुरी ने 80 के दशक में अपने करियर का आगाज किया हो, लेकिन उनको पहली बड़ी कामयाबी 8 साल के बाद ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘तेजाब’ के जरिए मिली। इस सफलता के बाद उन्होंने हिट फिल्मों की लाइन लगा दी।

1010

माधुरी दीक्षित को सिर्फ तीन साल की उम्र में ही डांस सीखने की इच्छा जागी। उन्होंने कथक कला की प्रैक्टिस शुरू कर दी, जिसके बाद वो एक ट्रेंड प्रोफेशनल कथक डांसर बनीं। बता दें कि माधुरी दीक्षित अपने शुरुआती दिनों में एक्ट्रेस नहीं बल्कि माइक्रोबायोलॉजिस्ट बनना चाहती थीं, लेकिन बाद में किस्मत उन्हें बॉलीवुड की तरफ खींच लाई और वो एक कामयाब स्टार बन गईं।
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories