काजोल से जुड़े विवाद: कभी मीडिया को दिखाई मिडिल फिंगर तो कभी 20 साल बड़ी एक्ट्रेस के साथ दिए आपत्तिजनक पोज

एंटरटेनमेंट डेस्क. 90 के दशक की मशहूर अदाकाराओं में से एक काजोल (Kajol) शुक्रवार को अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। 1992 में फिल्म 'बेखुदी' से डेब्यू करने के बाद काजोल ने 'बाजीगर', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'गुप्त', 'दुश्मन', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' और 'फना' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इस दौरान काजोल ने रोमांटिक और कॉमेडी किरदारों से लेकर विलेन तक का किरदार निभाया। हाल ही में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे किए हैं। इन 30 सालों में काजोल सिर्फ अपनी फिल्मों को लेकर ही नहीं, बल्कि कुछ विवादों के चलते भी चर्चा में रहीं। आज इस खबर में हम आपको काजोल से जुड़े कुछ ऐसे ही विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Akash Khare | Published : Aug 5, 2022 4:25 AM IST

17
काजोल से जुड़े विवाद: कभी मीडिया को दिखाई मिडिल फिंगर तो कभी 20 साल बड़ी एक्ट्रेस के साथ दिए आपत्तिजनक पोज

रेखा संग करवाया आपत्तिजनक फोटोशूट
जनवरी 1996 में सिने ब्लिट्स मैग्जीन के कवर पेज पर काजोल और रेखा का कॉन्ट्रोवर्शियल फोटोशूट छपा था। इसमें दोनों ने एक ही स्वेटर पहना था। इसके अलावा उनकी बॉडी पर कोई कपड़ा नहीं था। उस जमाने में इस फोटोशूट को बेहद आपत्तिजनक करार दिया गया था। इस पर काफी वक्त तक विवाद की स्थिति बनी रही थी।

27

बीफ विवाद पर देनी पड़ी सफाई
मई 2017 में काजोल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें कहा गया था कि काजोल ने अपने दोस्त द्वारा बनाई गई बीफ की एक डिश खाई है। इसके बाद उनकी खूब आलोचना हुई और इस मामले ने विवाद का रूप ले लिया। बाद में काजोल ने इस पर सफाई देते हुए एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि यह भैंस का मांस था, गाय का नहीं। भैंस का मीट, भारत में कानूनी रूप से उपलब्‍ध है।

37

पति के लिए की दोस्ती कुर्बान
एक बार काजोल के पति अजय देवगन का यशराज फिल्म्स के साथ विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद काजोल ने आदित्य चोपड़ा के बारे में कहा था कि वे कभी उनके अच्छे दोस्त थे। काजोल ने कजोल ने यशराज के साथ 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'फना' जैसी हिट फिल्में दी थीं।

47

दुर्गा पूजा इवेंट में दिखाई मिडिल फिंगर
2015 में हुए एक दुर्गा पूजा सेलिब्रेशन के दौरान काजोल अपनी मां तनूजा और बहन तनीषा के साथ पहुंची थीं। जब यहां एक मीडिया पर्सन ने उनके साथ बाइट लेने की कोशिश की तो उन्होंने सबके सामने उसे मिडिल फिंगर दिखाई थी।

57

कई दफा इवेंट बीच में छोड़कर निकलीं
काजोल पर कई बार इवेंट्स बीच में छोड़कर जाने के आरोप लगे हैं। एक बार तो वे फोन पर झगड़ते हुए इवेंट से भाग गई थीं। वहीं एक बार जब वे पति अजय के साथ यूएस में फिल्म 'शिवाय' का प्रमोशन कर रही थीं तब भी उन्होंने एक इवेंट बीच में छोड़ दिया था। फैंस ने इस इवेंट में अपने स्टार से पर्सनली मिलने के लिए काफी मंहगे दाम पर टिकट खरीदे थे और दोनों एक्टर्स के इवेंट बीच में छोड़ देने के बाद काफी विवाद हुआ था।

67

काजोल संग बेड सीन के सवाल पर भड़के शाहरुख
एक इंटरव्यू के दौरान जब शाहरुख से पूछा गया था कि वह काजोल के साथ बेड सीन क्यों नहीं करते तो वे भड़क गए थे। किंग खान ने कहा था, 'काजोल मेरी बहुत अच्छी दोस्त है मैं उसके साथ कभी बेड पर नहीं सोऊंगा। मैं किसी के भी साथ बिस्तर पर नहीं जाऊंगा और फिर काजोल तो मेरी बहन जैसी है और मेरी पत्नी भी उन्हें बहुत पसंद करती हैं।'

77

एक ट्वीट के चलते बिगड़ थे करण जौहर से रिश्ते
करण जौहर और काजोल की दोस्ती बेहद पुरानी मानी जाती है पर 2016 में जब करण की फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' और अजय देवगन की 'शिवाय' एक ही डेट पर रिलीज हुईं तब दोनों के बीच बड़ा विवाद हो गया था। दरअसल, बॉलीवुड के स्वघोषित क्रिटिक केआरके ने एक ट्वीट करके लिखा था कि करण जौहर ने उन्हें उनकी फिल्म की तारीफ और अजय की फिल्म की बुराई करने के लिए 25 लाख रुपए दिए हैं। केआरके के इस ट्वीट को पहले अजय और फिर काजोल ने भी 'शॉकिंग' लिखते हुए रीट्वीट किया। इसके बाद काजोल और करण के रिश्ते बुरी तरह से खराब हो गए। अपनी ऑटोबायोग्राफी 'एन अनसूटेबल बॉय' में करण ने इस बात का जिक्र करते हुए लिखा था कि,'उसने 25 साल तक मेरे मन में उसके प्रति मौजूद हर भावना को मार डाला।' हालांकि, बाद में करण के पिता बनने पर दोनों का रिश्ता एक बार फिर से सुधर गया।

और पढ़ें...

आखिरकार अली की दुल्हन बनेंगी ऋचा, तय हुई शादी की तारीख, इन दो शहरों में होगा समारोह

विवादों के बीच फिर न्यूड हो सकते हैं रणवीर सिंह, मिला बड़ा ऑफर

जानिए किस बारे में सोचकर कांपते हैं अमिताभ बच्चन के हाथ-पांव, क्यों हर दिन लगता है डर

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos