अंबानी की बेटी-बहू से श्रीदेवी तक को मेहंदी लगा चुकी हैं ये, अब वरुण की दुल्हनिया को सजाएंगी

मुंबई। वरुण धवन (Varun Dhawan) 24 जनवरी को अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वरुण और नताशा के घरवाले शादी की तैयारियों के लिए अलीबाग पहुंच चुके हैं। अलीबाग के 'द मैंशन हाउस' में शादी की सभी रस्में होंगी। इसी बीच खबर आ रही है कि सेलेब्रिटीज को मेहंदी लगाने के लिए मशहूर वीना नागदा (Veena Nagda) भी अलीबाग पहुंच चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 जनवरी को नताशा और वरुण की मेहंदी सेरेमनी होगी, जिसके लिए वीना वहां पहुंच चुकी हैं। वीना नागदा को बॉलीवुड में मेहंदी क्वीन के नाम से जाना जाता है और वो अंबानी की बेटी और बहू से लेकर श्रीदेवी और काजल अग्रवाल तक को मेहंदी लगा चुकी हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 22, 2021 2:10 PM IST / Updated: Jan 23 2021, 12:38 PM IST

111
अंबानी की बेटी-बहू से श्रीदेवी तक को मेहंदी लगा चुकी हैं ये, अब वरुण की दुल्हनिया को सजाएंगी

वीना नागदा को बॉलीवुड में मेहंदी क्वीन के नाम से जाना जाता है और वो अंबानी की बेटी और बहू से लेकर श्रीदेवी और काजल अग्रवाल तक कई बड़े सेलेब्स को मेहंदी लगा चुकी हैं। 

211

वीना नागदा बॉलीवुड में श्रीदेवी और सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर तक को मेहंदी लगा चुकी हैं। 3 साल पहले सोनम कपूर की शादी में भी वीना ने ही मेहंदी लगाई थी। वीना नागदा ने बालीवुड की कई एक्ट्रेस की शादी में मेहंदी लगाई है। 

311

दरअसल, वीना नागदा मेहंदी क्वीन मानी जाती हैं। बॉलीवुड या फिर किसी भी बड़े घराने में शादी समारोह हो, करवाचौथ या कोई और समारोह। मेहंदी रचती है तो सिर्फ वीना नागदा के हाथों से। वीना एक मेहंदी डिज़ाइनर हैं जिन्हे दुनिया में सबसे तेज मेहंदी लगाने का खिताब भी मिल चुका है।
 

411

वैसे, बॉलीवुड की बात करें तो एक्ट्रेस पूनम ढिल्लो वीना नागदा की पहली सेलिब्रेटी कस्टमर थीं। हालांकि उन्हे शोहरत ऋतिक रोशन की शादी से मिली। ऋतिक और सुजैन की शादी में वीना नागदा ने ही मेहंदी लगाई थी। 
 

511

सिर्फ ऋतिक की शादी में ही नहीं बल्कि करिश्मा कपूर, रानी मुखर्जी, शिल्पा शेट्टी की शादी में भी मेहंदी वीना नागदा ने ही लगाई थी। वीना ने मुकेश अंबानी की बहू यानी श्लोका मेहता को भी मेहंदी लगाई थी।  

611

वीना नागदा की खासियत ये है कि उन्हें ब्राइडल, अरेबिक, हीरा-मोती, स्टोन-मेहंदी, डायमंड मेहंदी लगाने में महारत हासिल है। मुबंई में उनका इंस्ट्यीट्यूट भी है, जहां मेहंदी का प्रोफेशनल कोर्स भी करवाया जाता है।

711

एक इंटरव्यू में वीना ने कहा था कि वो सेलेब्रिटीज की शादी में मेंहदी लगाने का एक भी पैसा नहीं लेती हैं। वो दुल्हन के हाथों में मेंहदी लगाने के 3000 से 7000 रुपए चार्ज करती हैं। सेलेब्रिटीज महीने भर पहले ही उन्हें बुक कर लेते हैं। 

811

वीना नागदा अब तक श्रीदेवी, करीना कपूर, आलिया भट्ट्, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, कल्कि कोचलिन, अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा,  हेमा मालिनी, ईशा देओल, टीना अंबानी, ट्विंकल खन्ना, प्रियंका चोपड़ा, काजोल और शर्मिला टैगोर और भी न जाने कितने सेलिब्रेटी को मेहंदी लगा चुकी हैं।

911

वीना नागदा के क्लाइंट्स सिर्फ बॉलीवुड या फिर इंडिया में ही नहीं हैं बल्कि उनकी पहुंच विदेशों तक भी है। बेल्जियम, लंदन, मॉरिशियस, पेरिस, सिंगापुर और यूएसए में भी वीना नागदा के क्लाइंट मौजूद हैं।

1011

बॉलीवुड में अगर किसी की शादी है तो मेहंदी रस्म के लिए वीना नागदा के अलावा किसी और को हायर नहीं किया जाता है। बॉलीवुड से वीना का पुराना नाता है। कई बॉलीवुड फिल्मों जैसे 'कभी खुशी कभी गम', 'कल हो ना हो', 'मेरे यार की शादी है', 'ये जवानी है दीवानी' और 'पटियाला हाउस' जैसी कई बड़ी फिल्मों में भी वीना का काम देखने को मिला था।

1111

अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, सोनू निगम, जरीना खान, शिल्पा शेट्टी, फराह खान, डिंपल कपाड़िया, जया प्रदा, शबाना आजमी, फरदीन खान, श्रीदेवी, रेखा, माधुरी दीक्षित, आशा भोसले, एकता कपूर, अंबानी फैमिली और पूनम ढिल्लन जैसे बड़े बॉलीवुड सितारे वीना के खास क्लाइंट्स हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos