मोदी की सेल्फी से रानू मंडल के मेकअप तक, 2019 में जमकर वायरल हुईं ये 10 PHOTOS

मुंबई। 2019 गुजरने में अब सिर्फ 9 दिन बचे हैं। यह साल बॉलीवुड में कई शानदार फिल्मों के अलावा उन यादगार फोटोज के लिए भी जाना जाएगा, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। इनमें प्रधानमंत्री मोदी के साथ बॉलीवुड स्टार्स की सेल्फी हो, या फिर रानू मंडल के मेकअप वाली फोटो, सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें छाई रहीं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं 2019 में वायरल हुईं बॉलीवुड की ऐसी ही 10 फोटोज के बारे में।  

Asianet News Hindi | Published : Dec 22, 2019 3:21 PM IST / Updated: Dec 25 2019, 03:02 PM IST

110
मोदी की सेल्फी से रानू मंडल के मेकअप तक, 2019 में जमकर वायरल हुईं ये 10 PHOTOS
दीपिका की सैंडल हाथ में लेकर चलते दिखे रणवीर : रणवीर सिंह पत्नी दीपिका पादुकोण के लिए वक्त-वक्त पर अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। शादी से पहले कई मौकों पर उन्हें दीपिका के लिए अपनी फीलिंग्स जाहिर करते देखा गया है। हालांकि अप्रैल, 2019 में रणवीर ने कुछ ऐसा किया जिसने सभी का दिल जीत लिया। ये जोड़ी मुंबई में हुई एक शादी में पहुंची। दोनों ने एक साथ ग्रैंड एंट्री ली। कुछ देर बाद रणवीर पत्नी के सैंडल्स अपने हाथ में उठाए नजर आए। दीपिका के पैरों को कुछ देर हाई हील्स से आराम मिल सके इसलिए रणवीर ने ऐसा किया था। दीपिका-रणवीर की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
210
प्रियंका चोपड़ा का मेट गाला लुक : मई, 2019 में प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास के साथ 72वें मेट गाला में पहुंचीं। इस दौरान उनका लुक हैरान करने वाला था। उन्होंने ग्रे-येलो-पिंक डिओर गाउन, चोपर्ड ब्रांड की ज्वैलरी और एक ड्रामेटिक क्राउन पहना हुआ था। उनका लुक 2010 में आई फैंटसी फिल्म 'ऐलिस इन वंडरलैंड' की रेड क्वीन से इंस्पायर्ड था। लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका ने पिंक लिपस्टिक लगाई थी। आईब्रो को ग्रे शेड दिया और व्हाइट आईलाइनर का इस्तेमाल किया। प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनास भी थे। हालांकि प्रियंका के इस लुक का जमकर मजाक उड़ा था।
310
अक्षय कुमार का झोपड़ी में जाना : बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अक्सर अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। अक्टूबर, 2019 में अक्षय ने सोशल मीडिया पर मॉर्निंग वॉक से जुड़ा एक किस्सा फोटो के साथ शेयर किया था। फोटो में अक्षय बेटी नितारा के साथ एक झोपड़ी में जाते हुए नजर आए थे। दरअसल अक्षय यहां पानी की तलाश में पहुंचे थे। बाद में अक्षय ने बुजुर्ग दंपती के साथ फोटो खिंचवाते हुए अपनी बात शेयर की थी। अक्षय ने लिखा- "आज सुबह की सैर बेटी नितारा के लिए जिंदगी का सबक बन गई। हम इस बुजुर्ग दंपती के घर पानी की तलाश में गए थे। लेकिन उन्होंने हमें न सिर्फ पानी पिलाया बल्कि गुड़-रोटी भी खिलाई।
410
प्रियंका चोपड़ा की सिगरेट पीती हुई फोटो : जुलाई, 2019 में प्रियंका चोपड़ा का स्मोकिंग करता हुआ एक फोटो वायरल हुआ था, जिसमें वे, उनकी मां मधु और पति निक जोनस स्मोकिंग करते नजर आ रहे हैं। प्रियंका के हाथ में सिगरेट है। इस फोटो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रियंका को जमकर ट्रोल किया था। लोगों ने प्रियंका को ट्रोल करते हुए कहा था कि उन्हें सिर्फ दीवाली पर ही अस्थमा की परेशानी बढ़ जाती है। बाकी समय उन्हें सिगरेट या सिगार पीने से कोई दिक्कत नहीं होती। प्रियंका की यह तस्वीर मियामी की है, जहां वे फैमिली के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने गई थीं।
510
आलिया को रणबीर का अचानक Kiss : अप्रैल, 2019 में आलिया और रणबीर जी सिने अवार्ड में शामिल हुए थे। इस दौरान की इनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। दरअसल, आलिया भट्ट को राजी फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर अवार्ड मिला था। जब आलिया को अवॉर्ड देने के लिए उनका नाम अनाउंस किया गया तो रणबीर ने उनके गालों पर किस करने के लिए उन्हें अपनी तरफ खींचा, लेकिन आलिया का ध्यान दूसरी तरफ था। अचानक मुड़ने पर उन्हें लगा कि रणबीर उन्हें किस करने वाले हैं, जिस पर वो पहले तो पीछे हो गईं। हालांकि बाद में उन्होंने रणबीर को किस किया था।
610
अनुष्का-विराट की भूटान ट्रिप वाली फोटो : नवंबर, 2019 में विराट कोहली अपने बर्थडे पर पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ भूटान ट्रिप पर गए थे। यहां दोनों एक छोटे से गांव में रुके और वहां के कल्चर को नजदीक से समझा था। इस दौरान अनुष्का-विराट की एक ग्रामीण परिवार के साथ वाली फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। इसमें अनुष्का और विराट घर के लोगों के साथ जमीन पर बैठकर फोटो खिंचा रहे हैं। साथ उनके सामने ट्रेडिशनल चाय और बिस्किट नजर आ रहा है।
710
बॉलीवुड स्टार्स के साथ पीएम मोदी की फोटो : अक्टूबर, 2019 में महात्मा गांधी के 150वें वर्षगांठ कार्यक्रम में पीएम आवास पर हुए आयोजन में बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। इस समारोह के कई तस्वीरें वायरल हुईं, जिनमें पीएम मोदी को बॉलीवुड के तमाम सितारों के साथ देखा गया। इन्हीं में से एक फोटो यह भी थी, जिसमें पीएम के साथ जैकलीन फर्नांडीज, कंगना रनोट, एकता कपूर और अन्य लोग फोटो खिंचाते दिख रहे हैं।
810
रानू मंडल के मेकअप वाली फोटो : नवंबर, 2019 में कानपुर की एक लोकल मेकअप आर्टिस्ट संध्या ने रानू को एक रैम्प वॉक इवेंट के लिए तैयार किया था, जिसके बाद उनके फोटो वायरल हुए और सोशल मीडिया पर मीम्स बनाए जाने लगे। बाद में रानू का मेकअप करने वाली आर्टिस्ट संध्या ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए रानू के असली मेकअप को दिखाया था। इस मेकअप में रानू का चेहरा वैसा नहीं दिखा जैसा कि वायरल तस्वीरों में नजर आया था।
910
बेटी सुहाना और पत्नी का शाहरुख को Kiss : इसी साल जनवरी में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने अपने सोशल अकाउंट पर एक फैमिली फोटो शेयर की। फोटो सोशल अकाउंट पर शेयर करते ही वायरल हो गई। फोटो में गौरी और सुहाना, शाहरुख को किस करते हुए नजर आ रही हैं। गौरी ने फोटो के कैप्शन में लिखा था- Most days he deserves it...
1010
मलाइका-अर्जुन की वेकेशन वाली फोटो : मलाइका अरोड़ा ने यह फोटो अर्जुन कपूर के बर्थडे पर जून, 2019 में सोशल मीडिया पर शेयर की थी। यह फोटो उस वक्त की है, जब दोनों वेकेशन मनाने के लिए न्यूयॉर्क गए थे। इस फोटो के जरिए ही मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ अपनी रिलेशनशिप को पब्लिकली एक्सेप्ट किया था। सोशल मीडिया पर कपल की यह फोटो जमकर वायरल हुई थी।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos