ब्वॉयफ्रेंड की गोद में बैठी नजर आईं 8 महीने की प्रेग्नेंट एक्ट्रेस, बताया बढ़ गया है इतना वजन

Published : Dec 11, 2019, 03:33 PM IST

मुंबई.  कल्कि कोचलिन इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड से गुजर रही है। उन्होंने हाल ही में एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो में वे अपने ब्वॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। कल्कि ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,''यह अब तक मुझे अपनी गोद में बैठने देते हैं। मैं 8 महीने की प्रेग्नेंट हूं और 11 किलो वजन बढ़ चुका है।'' कल्कि ने इस पोस्ट के लिए हैशटैग #Love भी लिखा है। वहीं, गाय ने भी कल्कि की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा-''मेरी दोनों बेबी मेरे बाजुओं में''।  

PREV
15
ब्वॉयफ्रेंड की गोद में बैठी नजर आईं 8 महीने की प्रेग्नेंट एक्ट्रेस, बताया बढ़ गया है इतना वजन
इस फोटो में कल्कि ने व्हाइट कुर्ता पजामा पहना है। उनके चेहरे की मुस्कान और दोनों का एक-दूसरे को देखने का अंदाज उनके बीच के प्यार को दिखाने के लिए काफी है।
25
बता दें कि प्रेग्नेंसी के बावजूद कल्कि सोशल लाइफ को लेकर एक्टिव हैं। वह फोटोशूट से लेकर इवेंट में भी शामिल हो रही हैं।
35
कल्कि ने अपने बच्चे के नाम को लेकर भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि वे अपने बच्चे का ऐसा नाम रखेंगी, जिससे उसका जेंडर डिफाइन न हो। उसे पूरी आजादी मिले, एक महिला और पुरुष को अलग-अलग मिलती है।
45
बता दें कि कल्कि ने अभी ब्वॉयफ्रेंड से शादी नहीं की है। अपने बच्चे के जन्म को लेकर कल्कि ने बताया था कि वो गोवा में पानी के अंदर अपने बच्चे को जन्म देंगी। इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा था कि उनका जन्म भी गोवा में पानी के अंदर हुआ था, इसलिए वो इस प्रथा को आगे ले जाएंगी।
55
गाय हर्शबर्ग इजराइल से हैं और क्लासकिल पेंटिंग्स बनाते हैं। कल्क‍ि की पहली शादी फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप से हुई थी। कुछ साल के रिलेशन के बाद दोनों का 2015 में तलाक हो गया था। दोनों को इसके बाद भी कई बार एक साथ देखा गया था। तलाक के बाद भी दोनों ने अपने अच्छे रिश्ते के बारे में कई बार सार्वजनिक रूप से भी बात करते नजर आए थे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories