जब मौनी रॉय को अंबानी के सिक्योरिटी गार्ड ने इस एक वजह से लगाई फटकार तो एक्ट्रेस ने दी ऐसी ये धमकी

Published : Sep 28, 2019, 04:42 PM IST

मुंबई. 28 सितंबर, 1985 को कोलकाता में जन्मी एक्ट्रेस मैनी रॉय आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मौनी ने कई बड़े सीरियल्स 'नागिन 3' जैसे शो में काम किया है। सफलता के साथ-साथ वे अक्सर अपने अदाओं के चलते भी चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन एक बार वे अपनी हरकतों के कारण सुर्खियों में आई थीं। इसके चलते उन्हें अंबानी के सिक्योरिटी गार्ड्स ने फटकार भी लगाई थी। 

PREV
15
जब मौनी रॉय को अंबानी के सिक्योरिटी गार्ड ने इस एक वजह से लगाई फटकार तो एक्ट्रेस ने दी ऐसी ये धमकी
दरअसल, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश की शादी इस साल 9 मार्च को हुई थी। आकाश ने हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता संग सात फेरे लिए थे। आकाश अंबानी की शादी का फंक्शन चार दिन तक चला था। इन सभी फंक्शन में देश-विदेश के बड़े-बड़े सेलेब्रिटी पहुंचे थे। विदेश से आए सभी बड़े सेलेब्रिटीज को Z+ सिक्योरिटी दी गई थी।
25
इनकी शादी में बॉलीवुड के तमाम स्टार्स ने शिरकत की थी। ऐसे में एक्ट्रेस मौनी रॉय भी इनकी शादी में पहुंची थीं। पार्टी में एक्ट्रेस की एक स्टेज परफॉर्मेंस भी थी। आकाश की शादी में सिक्योरिटी बहुत टाइट थी।
35
इस वजह से वेन्यू में एंट्री करने से पहले सभी मेहमानों के फोन को सील कर दिया गया था। सभी ने सिक्योरिटी को सपोर्ट किया लेकिन मौनी ने अपना फोन सील करवाने से मना कर दिया। बहुत समझाने के बाद मौनी ने अपना फोन सील करवा लिया। जब वो ग्रीन रूम में परफॉर्मेंस के लिए तैयार होने गईं तो उन्होंने अपने फोन की सील को निकालने की कोशिश की थी।
45
फोन में सील में सेंसर होने के कारण सिक्योरिटी ऑफिसर को पता चल गया। वो तुरंत मौनी के पास पहुंचे और गार्ड्स ने उनका फोन फिर से सील कर दिया। इस दौरान मौनी और सिक्योरिटी के बीच काफी बहस हुई। एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपने फोन का स्टिकर हटा दिया। तो उनकी इस हरकत से तंग आकर सिक्योरिटी ऑफिसर ने मौनी को स्टीकर ना हटाने की चेतावनी दी।
55
इसके बाद मौनी ने उन्हें अपनी परफॉर्मेंस कैंसिल करने की धमकी दी थी। काफी बहस के बाद मौनी परफॉर्म करने के लिए तैयार हुई थीं। मौनी ने एडवांस पेमेंट ली थी। इस वजह से उन्हें परफॉर्म करना ही पड़ा।

Recommended Stories