बर्थडे के दो दिन बाद वकेशन पर गईं अक्षय की एक्ट्रेस, समुंद्र किनारे पिंक बिकनी में ढा रहीं कहर: PHOTOS

Published : Sep 30, 2019, 02:29 PM IST

मुंबई. अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इसमें वे समुंद्र के किनारे पिंक बिकनी में बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। दो दिन पहले ही एक्ट्रेस ने अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो उसके बाद अब थाईलैंड दोस्तों संग छुट्टियां मनाने गईं हैं, तो ऐसे में मौनी ने वहीं से अपनी कुछ फोटोज शेयर किए हैं।

PREV
14
बर्थडे के दो दिन बाद वकेशन पर गईं अक्षय की एक्ट्रेस, समुंद्र किनारे पिंक बिकनी में ढा रहीं कहर: PHOTOS
मौनी की फोटोज को देख सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं। कई यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कई सवाल पूछ रहे हैं। एक ने एक्ट्रेस के बेस्ट फ्रेंड कहे जाने वाले अयान मुखर्जी को लेकर सवाल पूछा। उसने लिखा, 'तुमने अयान मुखर्जी की फोटो इंस्टा स्टोरी से क्यों हटा दी?'
24
बता दें, मौनी रॉय अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने मूवी में अपने किरदार को लेकर कहा था कि वे इसमें मेन विलेन का रोल प्ले करेंगी। इसे क्रिसमस के मौके पर दिसंबर में रिलीज किया जाएगा।
34
इसके अलावा मौनी राज कुमार राव के साथ फिल्म 'मेड इन चाइना' में भी नजर आएंगी। ये पहली बार होगा जब दोनों स्टार्स स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। ये देखना काफी दिलचस्प होगा।
44
बता दें, फिल्म 'गोल्ड' के बाद वे जॉन अब्राहम के साथ 'रोमियो अकबर वॉल्टर' में नजर आई थीं। इसे 5 अप्रैल, 2019 को रिलीज किया गया था।

Recommended Stories