पति ऋषि कपूर के लिए लिखी पत्नी ने दिल छूने वाली बात, शादी के 40 साल बाद भी कम नहीं हुआ प्यार

Published : Feb 09, 2020, 12:46 PM ISTUpdated : Feb 19, 2020, 10:33 PM IST

मुंबई. वेलेन्टाइन वीक के तहत गुरुवार को Kiss डे है। रणबीर कपूर की मम्मी नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पति ऋषि कपूर के साथ पुरानी फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए नीतू ने पति के लिए दिल को छू लेने वाली बात लिखी है। नीतू ने फोटो शेयर कर लिखा-  'आजीवन दोस्ती का रिश्ता।' उनकी इस फोटो पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने एक से बढ़कर एक कमेंट्स किए है।   

PREV
18
पति ऋषि कपूर के लिए लिखी पत्नी ने दिल छूने वाली बात, शादी के 40 साल बाद भी कम नहीं हुआ प्यार
नीतू और ऋषि की पुरानी फोटो देखकर उनकी होने वाली बहू आलिया भट्ट से लेकर समधन सोनी राजदान तक ने कमेंट्स किए है। इनके अलावा एकता कपूर, सोनाली बेंद्रे, रणबीर कपूर, मनीष मल्होत्रा, भावना पांडे, आदर जैन, महीप कपूर, संजय कपूर सहित अन्य भी शानदार कमेंट्स किए हैं।
28
ऋषि और नीतू एक दौर में बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स में शुमार थे। उनकी पहली फिल्म 'जहरीला इंसान' थी। हालांकि, यह फिल्म बहुत सफल नहीं हुई, लेकिन इस फिल्म से दोनों दोस्त बन गए। नीतू जब महज 14 साल की थी, तभी से ऋषि को डेट करने लगी थीं। यह वह दौर था जब नीतू ने इंडस्ट्री में कदम ही रखा था।
38
ऋषि अक्सर नीतू को सेट पर आदतन छेड़ते रहते थे। एक वक्त पर नीतू ऋषि से इरिटेट भी होने लगी थी। इसके बाद धीरे-धीरे नीतू को ऋषि की यही शरारतें रास आने लगी और दोनों करीब आ गए। दोस्ती से प्यार का यह रिश्ता फिल्म 'खेल खेल में' में बदला। इसी फिल्म के दौरान ऋषि और नीतू के बीच रोमांस शुरू हो गया था। 'खेल खेल में' के रिलीज होने के बाद बॉलीवुड में इन दोनों के प्यार की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
48
नीतू और ऋषि ने लगातार कई फिल्में की। 'रफू चक्कर', 'दूसरा आदमी', 'कभी-कभी', 'अमर अकबर एंथोनी' जैसी कई फिल्मों में इस जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया।
58
नीतू का आना-जाना कपूर घराने में शुरू हो चुका था। इस दौरान नीतू ने कोशिश की वह ज्यादातर फिल्में ऋषि के साथ ही करें। नीतू, ऋषि से शादी को लेकर गंभीर थीं, यह बात ऋषि के साथ उनका पूरा परिवार भी जानता था। एक दिन राज कपूर ने ऋषि से साफ कह दिया था कि यदि वे नीतू से प्यार करते हैं तो उनसे शादी करें।
68
22 जनवरी 1980 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इनकी शादी में बॉलीवुड से कई सेलेब्स शामिल हुए थे।
78
आपको बता दें कि शादी के समय नीतू सिंह इसलिए बेहोश हो गई थीं क्योंकि उनका लहंगा भारी था और उनसे संभल नहीं पा रहा था। ऋषि कपूर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था और वह भी इस दौरान बेहोश हो गए थे। दरअसल, ऋषि अपने आसपास मौजूद भीड़ से इतने परेशान हो गए कि घोड़ी चढ़ने से पहले ही उन्हें चक्कर आ गया था।
88
बता दें कि शादी के बाद नीतू ने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था। दोनों के दो बच्चे रणबीर और रिद्धिमा कपूर है। बेटी की शादी हो चुकी है। बेटे रणबीर की शादी इसी साल दिसंबर में एक्ट्रेस आलिया भट्ट से होने जा रही है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories