पति के साथ पिंक बिकिनी में दिखीं नेहा, 15 महीने पहले एक वजह से गुपचुप करनी पड़ी थी शादी

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया इस बार अपना बर्थडे सेलिब्रेट मालदीव में सेलिब्रेट करेंगी। नेहा पति अंगद बेदी के साथ पहले ही यहां पहुंच चुकी हैं। नेहा ने सोशल मीडिया पर मालदीव वेकेशन की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो पति के साथ पिंक एंड व्हाइट बिकिनी में पोज देती नजर आ रही हैं। बता दें कि नेहा के पति इस बार उनके बर्थडे को कुछ स्पेशल बनाने वाले हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 25, 2019 1:24 PM IST

16
पति के साथ पिंक बिकिनी में दिखीं नेहा, 15 महीने पहले एक वजह से गुपचुप करनी पड़ी थी शादी
27 अगस्त 1980 को नेहा का जन्म कोच्ची, केरल में हुआ था। वे पंजाबी सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं। दिल्ली के आर्मी स्कूल से स्कूलिंग कंप्लीट करने के बाद उन्होंने जीसस एंड मैरी कॉलेज, नई दिल्ली से ग्रेजुएशन किया।
26
नेहा 2002 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। नेहा धूपिया उस समय काफी फेमस हो गई थीं, जब साल 2004 में 'जूली' के प्रमोशनल इवेंट के दौरान उन्होंने कहा था, "बॉलीवुड में सिर्फ सेक्स और शाहरुख ही बिकता है।"
36
नेहा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की साल 2003 में फिल्म 'कयामत : सिटी अंडर थ्रीट' से। हैरी बाजवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नेहा ने अजय देवगन की प्रेमिका का किरदार निभाया था।
46
नेहा को असली पहचान मिली फिल्म 'जूली' से। 2004 में दीपक शिवदासानी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में नेहा के बोल्ड अवतार को खूब पसंद किया गया था।
56
नेहा और अंगद ने मई, 2018 में शादी की। आनन-फानन में हुई दोनों की शादी की खबर सुनकर सभी शॉक्ड रह गए थे। मीडिया में ये खबरें तक आईं थी कि दोनों ने शादी इसलिए की क्योंकि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। पहले तो दोनों इस बात को नकारते रहे लेकिन बाद में नेहा के चैट शो 'नो फिल्टर नेहा' में पति अंगद ने खुद खुलासा किया कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं।
66
नेहा ने अब तक 'कयामत : सिटी अंडर थ्रीट' (2003), 'जूली'(2004), 'शीशा' (2005), 'क्या कूल हैं हम' (2005), 'गरम मसाला' (2005), 'चुप-चुप के' (2006), 'शूट आउट अट लोखंडवाला' (2007), 'दस कहानियां' (2007), 'सिंह इज किंग' (2008), 'दे दनादन' (2009), 'एक्शन रीप्ले' (2010) और 'रश' (2012) जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos