अपने पुराने दिनों को याद कर कांप जाती है Dilbar girl, बताया जब ऑडिशन देने जाती थीं तो क्या होता था

Published : Feb 26, 2021, 11:19 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड में 'दिलबर गर्ल' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस नोरा फतेही अक्सर अपने लटके-झटकों से फैंस को दीवाना बना लेती हैं। अब इस बार वो अपने किसी वीडियो और डांस को लेकर नहीं बल्कि भारत में विदेशी लड़कियों के काम को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि विदेशी लड़कियों को भी काम मिलना इतना आसान नहीं है। उन्हें भी भारतीय गर्ल्स की तरह की घंटों लाइन में लगना पड़ता है और कई बार तो कास्टिंग डायरेक्टर्स की बदतमीजियों का सामना करना पड़ता है। 

PREV
17
अपने पुराने दिनों को याद कर कांप जाती है Dilbar girl, बताया जब ऑडिशन देने जाती थीं तो क्या होता था

एक्ट्रेस नोरा फतेही ने एक इंटरव्यू के दौरान अपना दर्द शेयर किया और बताया है कि जब वो भारत आ रही थीं, तो उनके दिमाग में बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर एक अलग इमेज थी, लेकिन यहां आकर उन्हें धक्का सा लगा।

27

नोरा फतेही ने बताया कि लोग उन्हें ऑडिशन पर बुलाकर उनका मजाक उड़ाते थे। उन दिनों को याद करते हुए आज भी वो कांप जाती हैं।

37

नोरा फतेही इंटरव्यू के दौरान कहा कि 'जब वो ऑडिशन के लिए जाती थी, तब कास्टिंग डायरेक्टर्स जानबूझकर उन्हें हिन्दी में स्क्रिप्ट देते थे। जब वो हिन्दी बोलती थी तो वो उन पर हंसते थे।'

47

नोरा फतेही ने कहा कि 'उन्हें देखकर वो सोचती थी कि ये लोग उनके जाने तक का इंतजार नहीं करते। कम से कम उन्हें रूम से बाहर ही चले जाने देते। उन्हें आज भी उन दिनों को याद करके रोना आता है।'

57

नोरा फतेही आज इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें करोड़ों लोग प्यार करते हैं। उनके डांसिंग स्टाइल के दीवाने भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। 

67

नोरा फतेही की स्ट्रगल कहानी कई लोगों को भावुक कर देगी और सोच में डाल देगी कि बाहर से आने वाली लड़कियों के साथ बॉलीवुड में क्या-क्या होता है?

77

बहरहाल, नोरा फतेही 'दिलबर दिलबर' गाने से फेमस हुई थीं। ये सॉन्ग फिल्म 'सत्यमेव जयते' का है। इस गाने में उन्होंने अपने बेली डांस का जबरदस्त जलवा दिखाया था।  

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories