Parineeti Chopra और उर्वशी रौतेला ने चश्मा लगा दिखाया स्वैग, इन सेलेब्स की अदाएं देख घायल हुए लोग

मुंबई. बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना महामारी के बीच अपने रोजमर्रा के कामकाज में जुटे हुए हैं। उनका मुंबई के बाहर आना-जाना लगा रहता है। इसके साथ वो अपने प्रोजेक्ट के सिलसिले में मुंबई के अंदर ही एक जगह से दूसरे जगह ट्रैवल करते हैं। जिम, स्पा, सैलून , योगा सेंटर जैसी जगहों पर सेलेब्स का तांता लगा रहता है। बुधवार को  भी कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी पैपराजी के कैमरे में कैद हुए। जिसमें उर्वशी रौतेला (Urvashi rautela), परिणिती चोपड़ा (Parineeti chopra) मलाइका अरोड़ा (Malaika arora) का नाम शामिल हैं। आइए नीचे देखते हैं किस सेलेब्स को कहां और किस अंदाज में स्पॉट किया गया...

Asianet News Hindi | Published : Jan 19, 2022 1:57 PM IST

19
Parineeti Chopra और उर्वशी रौतेला ने चश्मा लगा दिखाया स्वैग,  इन सेलेब्स की अदाएं देख घायल हुए लोग

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने ड्रेसिंग सेंस से कई बार लोगों को हैरान कर देती हैं। उन्हें बुधवार को एक ऐसे में ड्रेस में देखा गया जिसे लेकर वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई। उर्वशी पिंक साटिन ड्रेस में नजर आईं। जिसे देखकर लगा कि वो नाइट ड्रेस पहनी हैं।

29

हालांकि इस ड्रेस में भी उर्वशी बेहद खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने बालों को पोनीटेल कर रखा था। इसके साथ ही उन्होंने चश्मा लगाया था। जिसकी वजह से साधारण ड्रेस में भी वो स्टाइलिश लग रही थी।
 

39

परिणीति चोपड़ा 'हुनरबाज' शो में बतौर जज नजर आने वाली हैं। इन्हें बांद्रा में स्पॉट किया गया। अदाकारा कंप्लीट व्हाइट ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने बालों को खुला रखा हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने काला चश्मा लगाकर पूरे लुक को कंप्लीट करती दिखाई दीं। 
 

49

'प्यार का पंचनामा' फेम सोनाली सहगल (Sonnalli Seygall ) को डिफरेंट लुक में एयरपोर्ट पर पैपराजी ने कैमरे में कैद किया। उन्होंने ब्लैक क्रॉप टॉप और कलरफुल पजामा पहन रखा था। इसके साथ ही वो बूट पहनकर इस लुक को स्टाइलिश बनाने की कोशिश करती दिखाई दीं।
 

59

बॉलीवुड में सबसे बिजी एक्ट्रेस में शुमार रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh ) को बांद्रा में स्पॉट किया गया। उन्होंने व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ डेनिम पहन रखा था। खुले बालों में वो सुंदर दिखाई दे रही थी। पूरे लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने स्पॉट सूज और हाथों में बड़ा सा बैग ले रखा था।

69

बिग बॉस 14 फेम हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) को एयरपोर्ट पर  स्पॉट किया गया। ब्लैक आउटफिट के साथ चेक लॉग कोट पहन रखा था। बालों को उन्होंने खुला छोड़ रखा था। पूरे लुक में वो गजब की हसीन लग रही थीं।

79

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (AJAY DEVGAN) को जुहू में सनी सुपर साउंड स्टूडियो के बाहर देखा गया। उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट पहना था। जिसम पर तिलक बना हुआ था। 

89

हाल ही में कोरोना को मात देकर ठीक हुई जाह्नवी कपूर को बांद्रा में जिम के बाहर देखा गया। वो अपनी गाड़ी में नजर आईं। उन्होंने ब्लैक जिम ड्रेस पहन रखा था और चेहरे पर मास्क लगाई हुई थी। 
 

99

वहीं मलाइका अरोड़ा को बांद्रा में दिव्य योगा सेंटर के बाहर देखा गया। उन्होंने पीले रंग का शॉर्ट्स और फुल स्लीव टी-शर्ट पहन रखा था। मास्क की वजह से उनकी खूबसूरती नजर नहीं आईं। बता दें कि मलाइका फिटनेस फ्रीक हैं। योगा और जिम रेगुलर किया करती हैं।

और पढ़ें:

धूप और फूलों के बीच Alia Bhatt ने बिखेरी खूबसूरत मुस्कान, तस्वीरें देख अर्जुन कपूर का था कुछ ऐसा रिएक्शन

Bigg Boss 15: फिनाले टास्क में देवोलीना ने अभिजीत का काटा हाथ, बिचकुले ने मारने के लिए उठाया पत्थर

SHAH RUKH KHAN की इंस्टाग्राम पर हुई वापसी, आर्यन ड्रग्स केस के बाद शाहरुख ने डाला पहला पोस्ट, फैंस बोले-किंग

अमिताभ बच्चन की नातिन Navya Nanda ने ब्लैक एंड व्हाइट में शेयर की ग्लैमरस तस्वीर, Deepika padukon का आया दिल

 

 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos