तीन दिन तक सड़ती रही थी परवीन बॉबी की लाश, एक्ट्रेस की मौत पर अभी तक बना हुआ है सस्पेंस

मुंबई. गुजरे जमाने की एक्ट्रेस परवीन बॉबी की आज 15वीं डेथ एनिवर्सरी है।  20 जनवरी, 2005 को 55 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी। हालांकि, उनकी डेड बॉडी 22 जनवरी, 2005 को दक्षिण मुंबई के एक फ्लैट में मौत के 2 दिन बाद पाई गई थी। उनकी डेड बॉडी तीन दिन तक घर में पड़ी सड़ती रही थी। वे सिजोफ्रेनिया नाम की मानसिक बीमारी से पीड़ित थीं। ये अनुवांशिक बीमारी थी, जिसके ठीक होने की संभावना न के बराबर थी। परवीन डायबिटीज और गैंगरीन से भी पीड़ित थीं। इस वजह से उनकी किडनी और शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उनकी मौत किसी बीमारी से हुई या उन्होंने आत्महत्या की, ये बात अब तक राज ही है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 20, 2020 4:37 AM IST / Updated: Jan 24 2020, 09:12 PM IST

18
तीन दिन तक सड़ती रही थी परवीन बॉबी की लाश, एक्ट्रेस की मौत पर अभी तक बना हुआ है सस्पेंस
परवीन बॉबी के पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया था कि उनके घर के बाहर अखबार और दूध के पैकेट दो दिन से पड़े थे। इसके बाद पुलिस ने एक नकली चाबी से उनके घर का दरवाजा खोला था।
28
इंडस्ट्री में आने के बाद जितनी जल्दी परवीन ने खुद को स्थापित किया, उतनी जल्दी ही उन्होंने अपने लिए पार्टनर भी ढूंढ लिया। यहां सबसे पहले उनका नाम डैनी के साथ जुड़ा। फिल्म 'धुएं की लकीर' से शुरू हुआ उनका अफेयर कुछ ही घंटों में परवान चढ़ गया था। हालांकि, ये अफेयर ज्यादा दिनों तक नहीं चला।
38
अपने दुख को जल्द ही भुलाते हुए वे कबीर बेदी के संपर्क में आईं। कबीर काफी नई सोच के थे। सिगरेट, शराब पीने वाली और बोल्ड स्वभाव की परवीन और कबीर को एक-दूसरे का साथ बेहद रास आने लगा। दोनों लंबे समय तक लिव-इन में रहे, लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा दिन तकनहीं चल सका। इसके बाद परवीन की लाइफ में महेश भट्ट आए। दोनों करीब तीन साल (1977-80) तक साथ रहे।
48
परवीन की मौत के बाद उनकी प्रॉपर्टी को लेकर काफी विवाद हुआ। उनकी मौत के 11 साल बाद उनकी वसीयत खोली गई थी, जिसे देखने के बाद सभी शॉक्ड रह गए थे। परवीन के चाचा ने उनकी वसीयत के खिलाफ कोर्ट में चैलेंज किया था, लेकिन कोर्ट ने वसीयत को स्वीकृति दे दी है, जिसके मुताबिक उनकी संपत्ति का 20 प्रतिशत हिस्सा उनके चाचा को मिला था। बाकी 80 फीसदी हिस्सा महिलओं और बच्चों की मदद के लिए दिया गया था।
58
परवीन को 1976 में टाइम मैगजीन ने अपने कवर पेज पर जगह दी। वे इस मैगजीन के कवर पर आने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस थीं। कम समय में वे सफल एक्ट्रेसेस में शुमार हो गई थीं। वे बहुत बोल्ड और बिंदास थीं।
68
अमिताभ बच्चन के साथ उनकी जोड़ी ने कई हिट फ़िल्में दीं, जिनमें 'अमर अकबर एंथोनी', 'दीवार', 'शान', 'खुद्दार', 'काला पत्थर', 'सुहाग', 'नमक हलाल' जैसी फिल्में शामिल हैं। 1973 में फिल्म 'चरित्र' के साथ डेब्यू करने वाली परवीन ने लगभग 50 फिल्मों में एक्टिंग की। उनकी आखिरी फिल्म 1988 में आई आकर्षण थी।
78
2014 में एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने परवीन से अपने रिश्ते, प्यार और उनको तन्हा छोड़ देने की पूरी कहानी पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि बीमारी के चलते परवीन की मानसिक स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि वो अमिताभ बच्चन को भी अपना दुश्मन समझने लगी थीं। बिग बी के साथ परवीन को लगता था कि वो उन्हें जान से मारना चाहते हैं।
88
परवीन की विवादास्पद जिंदगी पर अब तक दो फिल्में बन चुकी हैं। कभी परवीन से गहरे रिश्ते रखने वाले फिल्मकार महेश भट्ट ने अपने संबंधों के आधार पर शबाना आजमी और स्मिता पाटिल अभिनीत फिल्म अर्थ (1982) बनाई थी। इसके बाद महेश ने ही एक और फिल्म वो लम्हे (2006) बनाई, जिसकी कहानी दोनों के रिश्तों से मिलती-जुलती लगती थी।
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos