जानिए विकी कौशल ने स्टेज पर किसे सीने से लगाया, रूसो ब्रदर्स ने इसे बताया दुनिया का सबसे अद्भुत अभिनेता

Published : Jul 21, 2022, 09:42 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. बीती रात मु्ंबई में साउथ इंडियन सुपरस्टार धनुष की डेब्यू हॉलीवुड फिल्म 'द ग्रे मैन' का प्रीमियर हुआ। यह फिल्म 22 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म के प्रीमियर इवेंट पर सुपरस्टार धनुष और उनकी फिल्म के डायरेक्टर रूसो ब्रदर्स (जॉय और एंथनी) भी मौजूद थे। इवेंट में डायरेक्टर आनंद एल राय, एक्टर विकी कौशल, 'आश्रम' फेम एक्ट्रेस अदिति पोहनकर, अलाया एफ, जैकलीन फर्नांडीज और विशाल भारद्वाज समेत कई सेलेब्स शामिल हुए। इस मौके पर बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल सुपरस्टार धनुष को गले लगाते दिखे। सोशल मीडिया पर दोनों की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल है। यहां देखिए मुंबई में हुए 'द ग्रे मैन' प्रीमियर की तस्वीरें और वीडियो..

PREV
18
जानिए विकी कौशल ने स्टेज पर किसे सीने से लगाया, रूसो ब्रदर्स ने इसे बताया दुनिया का सबसे अद्भुत अभिनेता

इवेंट में धनुष सभी का हाथ जाेड़कर स्वागत करते नजर आए। वे अकेले की नहीं रूसो ब्रदर्स ने भी मेहमानों का नमस्ते करते हुए स्वागत किया।

28

धनुष यहां एकदम ट्रेडिशनल अवतार में नजर आए। उन्होंने हाफ स्लीव्ड व्हाइट टी-शर्ट के साथ व्हाइट मुंडू और ब्लैक सैंडल्स पेयर किए। वहीं रुसो ब्रदर्स सूट में नजर आए। जहां जोए ने ग्रे कलर का ब्लेजर पहना, वहीं एंथनी ने ग्रे पैंट के साथ महरून ब्लेजर पेयर किया।

38

इवेंट पर पहुंचे विकी कौशल धनुष से गर्मजोशी से गले मिले। सोशल मीडिया पर दोनों की इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो वायरल हैं।

48

इस मौके पर बॉलीवुड डायरेक्टर आनंद एल राय और विकी कौशल ने भी हॉलीवुड डायरेक्टर्स रूसो ब्रदर्स से मुलाकात करते हुए उनका देश में स्वागत किया। सभी ने साथ में कई तस्वीरें खिचवाईं।

58

इस मौके पर पूजा बेदी की बेटी अलाया एफ भी मौजूद रहीं। वे ब्लैक थाई स्लिट ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं धनुष और विकी इवेंट में काफी देर तक एक दूसरे से बात करते रहे।

68

इवेंट में जैकलीन फर्नांडीज और डायरेक्टर विशाल भारद्वाज भी पहुंचे। जहां जैकलीन ने बॉडीकॉन के ऊपर ब्लू शिमरी कोअर्ड ऑप्ट किया वहीं विशाल अपने चिर परिचित अंदाज में काले कुर्ते में नजर आए।

78

एक्ट्रेस अदिति पोहनकर भी शामिल हुईं। वे व्हाइट एम्ब्रायॅडेड डीप नेक गाउन में नजर आईं। वहीं विकी कौशल डैपर लुक में दिखाई दिए।

Recommended Stories