हीरो से ज्यादा पैसे लेता था बॉलीवुड का ये खतरनाक विलेन, कभी सपना था फोटोग्राफी करने का

Published : Feb 12, 2021, 01:32 PM ISTUpdated : Feb 12, 2021, 03:21 PM IST

मुंबई. 70 के दशक के बॉलीवुड एक्टर और इंडस्ट्री की खतरनाक विलेन कहे जाने वाले प्राण का 12 फरवरी को जन्मदिन होता है। इंडस्ट्री में उन्हें आज भी उनकी एक्टिंग के बलबूते जाना जाता है। फिल्मों के किरदारों को वो एक अलग रूप दे देते थे। उन्होंने 1940 से 1990 के दशक तक दर्शकों को अपनी दमदार एक्टिंग कायल बना रखा था। इसलिए ही तो बताया जाता है कि वो हीरो से ज्यादा फीस चार्ज करते थे। उनके जन्मदिन के मौके पर इसी तरह के उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्सों को और अनकही बातों के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं...

PREV
17
हीरो से ज्यादा पैसे लेता था बॉलीवुड का ये खतरनाक विलेन, कभी सपना था फोटोग्राफी करने का

प्राण का जन्म 12 फरवरी, 1920 को दिल्ली के बल्लीमारान के एक खानदानी रईस परिवार में हुआ था। प्राण के पिता लाला केवल कृष्ण सिकंद पेशे से सिविल इंजीनियर थे। वो ब्रिटिश सरकार के दौरान सरकारी निर्माण का ठेका लिया करते थे। केवल कृष्ण सरकारी इमारतों, सड़कों और पुल निर्माण में महारत रखते थे। 
 

27

वहीं एक्ट्रेस प्राण का पूरा नाम प्राण कृष्ण सिकंद था। पुरानी दिल्ली के बल्लीमारान इलाके में एक मध्यवर्गीय परिवार में उनका जन्म हुआ था। प्राण के पिता लाला कृष्ण सिकंद एक आम सरकारी ठेकेदार थे। 
 

37

बता दें कि प्राण बचपन से ही पढ़ाई में बहुत अच्छे थे। दर्शकों में अपनी दमदार एक्टिंग की छाप छोड़ने वाले प्राण एक्टर नहीं बल्कि एक फोटोग्राफर बनना चाहते थे। उन्हें फोटोग्राफी का बहुत शौक था। वो कहीं भी जाते थे तो तस्वीरें खींचने में बिजी हो जाते थे।
 

47

हालांकि, उनके भाग्य को कुछ और मंजूर था, इसलिए वो फोटोग्राफर बनने की बजाय एक एक्टर ही बन गए। एक्टिंग की दुनिया से उनका कोई नाता नहीं था। 
 

57

लेकिन दर्शकों को अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा दिया। फिल्मों की दुनिया में काम करने के बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा था पर फिल्मों ने ही उनकी एक अलग पहचान बना दी। 
 

67

प्राण को फोटोग्राफी के अलावा फुटबॉल भी खेलने का बहुत शौक था। वो अपना खाली समय खेलने में ही बिताते थे। एक्टर ने अधिकतर हिंदी फिल्मों में खलनायक का किरदार निभाया था, लेकिन उनके अभिनय ने खलनायक के किरदार में भी हीरो के किरदार से ज्यादा रौनक डाली। 
 

77

प्राण को हिंदी फिल्मों में पहला ब्रेक साल 1942 में फिल्म 'खानदान' से मिला था। इस फिल्म की नायिका नूरजहां थीं। प्राण ने 18 अप्रैल, 1945 को शुक्ला आहलुवालिया से शादी की थी। उनके तीन बच्चे हैं। दो बेटे अरविंद और सुनील और एक बेटी पिंकी।
 

Recommended Stories