जब प्रिटी जिंटा का हुआ था मौत से दो बार सामना, 13 साल की उम्र में इस हादसे में खो दिया था पापा को

मुंबई. बॉलीवुड की डिंपल गर्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा आज यानी की 31 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म हिमाचल प्रदेश स्थित शिमला में आज ही के दिन 1975 को हुआ था। उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा बता रहे हैं, जब उनका दो बार मौत से सामना हुआ था। एक बार तब हुआ था जब वो 13 साल की थीं। इस उम्र में ही उन्होंने एक कार दुर्घटना में पिता दुर्गानंद जिंटा को खो दिया था और मां भी इस हादसे में बुरी तरह से घायल हो गई थीं। दो बार हो चुका एक्ट्रेस का मौत से सामना...

Asianet News Hindi | Published : Jan 31, 2021 6:10 AM IST / Updated: Jan 31 2021, 01:33 PM IST

19
जब प्रिटी जिंटा का हुआ था मौत से दो बार सामना, 13 साल की उम्र में इस हादसे में खो दिया था पापा को

एक इंटरव्यू में प्रिटी जिंटा ने अपने साथ हुए डरावने हादसे का जिक्र किया था। उन्होंने 2004 में आई सूनामी का आंखों देखा हाल बयान किया था। सूनामी में एक्ट्रेस ने अपने बेहद करीबी दोस्तों को गवां दिया था। 

29

प्रिटी जिंटा ने बताया था कि 'वो उस सूनामी में मौत के बेहद करीब थीं। वो उस वक्त फुकेट में थीं। उनके ज्यादातर दोस्त सूनामी में चल बसे। इस हादसे में बस वो अकेली जिंदा बची थीं। वो उनके लिए काफी मुश्किल समय था।'

39

सूनामी के भयानक लहर में अपनों को खोना प्रिटी की जिंदगी के लिए बड़ा टर्निंग प्वॉइंट था। एक्ट्रेस ने खुद इस पर चर्चा की थी। उन्होंने कहा था कि वो वापस सोचते हुए आईं कि वो आखिर बच क्यों गईं, तो इसलिए उन्होंने सोचा कि उन्हें अपनी जिंदगी के साथ वही करना चाहिए, जो वो सच में करना चाहती हैं। 

49

इस घटना के बाद ही प्रीति ने इंडियन प्रीमियर लीग ज्वॉइन किया था। प्रिटी जिंटा ने बताया कि 'वो ब्रेवरी अवॉर्ड्स के दौरान ललित मोदी से मिलीं। वो इसकी ब्रैंड एंबेसडर थीं और ललित मोदी का पूरा परिवार इसमें शामिल था। 

59

वो दोनों ही बाद में कॉफी पर मिले और उन्हें बताया कि वो स्पोर्ट्स स्कूल खोलना चाहती हैं। स्पोर्ट्स स्कूल खोलना उनका और उनके पिता का सपना था। उस वक्त उन्हें बस इस बात का एहसास नहीं था कि स्पोर्ट्स स्कूल खोलने के लिए 1000 करोड़ रुपए की जरूरत है। 
 

69

इसी के साथ ही प्रिटी ने आगे कहा था कि 'जब आईपीएल की बिडिंग हो रही थी तब उन्होंने (ललित मोदी) ने कॉल किया और आईपीएल ज्वॉइन करने के बारे में पूछा। सभी ने मना कर दिया था पर उन्होंने इस पर सोचा। जब उन्हें लगा कि वो ये कर सकती हैं तो उन्होंने IPL के लिए हां कर दी।'

79

गौरतलब है कि प्रिटी जिंटा ने 2008 में नेस वाडिया, मोहित बर्मन और अन्य के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के किंग्स इलेवन भी वो अपनी टीम के साथ मैच में नजर आती हैं। पिछले साल दुबई में हुए आईपीएल 20-20 में भी प्रीति शामिल हुई थीं। 

89

सूनामी से पहले भी प्रिटी ने एक और घटना का सामना किया था, जिसमें वो बाल-बाल बची थीं। ये हादसा भी 2004 में ही हुआ था। दरअसल, श्रीलंका के कोलंबो में टेंपटेशन कॉन्सर्ट में प्रीति जिंटा भी अन्य बॉलीवुड सेलेब्स के साथ थीं। अचानक वहां हुए धमाके में कई लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में प्रीति और दूसरे सेलिब्रिटीज ने मौत को बेहद नजदीक से देखा था। 

99

अगर प्रिटी की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने 29 फरवरी, 2019 को अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर जीन गुडएनफ के साथ शादी कर ली थी। उनकी शादी लॉस एंजेलिस में एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी। 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos