प्रियंका चोपड़ा को आई पापा की याद, डेथ एनिवर्सरी पर मां मधु चोपड़ा ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

Published : Jun 10, 2021, 08:31 PM IST

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने पिता डॉ. अशोक चोपड़ा के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करती थीं। 10 जून, 2021 को उनके पापा अशोक चोपड़ा की 8वीं पुण्यतिथि पर मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) ने अपने पति को याद करते हुए एक इमोशनल ट्वीट किया। इस ट्वीट को प्रियंका चोपड़ा ने भी री-ट्वीट किया है। मधु चोपड़ा ने पति की डेथ एनिवर्सरी पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जो उनके हसबैंड अशोक चोपड़ा की है। इस फोटो में अशोक चोपड़ा कैमरे के सामने पोज देते दिख रहे हैं। इस तस्वीर के साथ मधु चोपड़ा ने लिखा- हमेशा के लिए और हमेशा प्यार किया। बाद में इस ट्वीट को प्रियंका चोपड़ा ने भी रीट्वीट किया है। पति निक जोनास में पिता की छवि देखती हैं प्रियंका...

PREV
18
प्रियंका चोपड़ा को आई पापा की याद, डेथ एनिवर्सरी पर मां मधु चोपड़ा ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

प्रियंका चोपड़ा ने ओपरा विनफ्रे को दिए एक इंटरव्यू में अपने पिता को याद करते हुए दिल की बात कही थी। प्रियंका ने कहा था- सबसे ज्यादा पापा को मुझ पर गर्व होता था। वो हमेशा छोटी-छोटी बातों पर मुझे अच्छा महसूस करवाते थे। वो मेरी हर बात का ध्यान रखते थे। फिर चाहे वो मेरे रात का खाना ही क्यों न हो। अगर मैंने सारा खाना खाया और मेरी थाली साफ है, तो उनको खुशी होती थी कि मेरी बेटी ने पूरा खाना खा लिया। 

28

प्रियंका ने अपनी फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ के प्रमोशन के दौरान पिता को याद करते हुए कहा था कि वो पति निक जोनस में अपने पिता की झलक देखती हैं। प्रियंका ने कहा था मुझे लगता है कि, मैंने ऐसे शख्स से शादी की है, जिसमें मेरे पिता की छवि है। ना सिर्फ म्यूजिक में बल्कि दोनों में और भी कई समानताएं हैं। दोनों काफी सॉलिड और भरोसेमंद हैं।

38

प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले ओप्रा विनफ्रे को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अपनी किताब Unfinished के अलावा अपने बचपन और दूसरे मुद्दों पर बात की थी। इंटरव्यू में ओपरा ने जब प्रिंयका को बचपन में मिली स्प्रिचुअल चीजों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि भारत में रहते हुए आध्यात्म से न जुड़ पाना बेहद कठिन है। आप ठीक कह रही हैं। तमाम धर्मों के साथ जो हमारे आसपास हैं, ये वहां के लोगों में समाया हुआ है। 

48

प्रियंका ने आगे कहा- मैं एक कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ी हूं। जब मैं स्कूल गई, तो मैं क्रिश्चिएनिटी के बारे में जानती थी। मेरे पिता एक मस्जिद में गाया करते थे, मुझे इस्लाम के बारे में पता था। मैं एक हिंदू फैमिली में पली-बढ़ीं, इसलिए इस बारे में भी मुझे पता था। तो इस तरह आध्यात्म भारत का एक बहुत बड़ा हिस्सा है, जिसे आप नकार नहीं सकते।
 

58

प्रियंका की बातें सुनकर लोगों ने सोशल मीडिया पर उनसे तरह-तरह के सवाल पूछे थे। एक शख्स ने पूछा- कौन सी मस्जिद में गाते थे प्रियंका? वहीं एक और शख्स ने कहा- बिल्कुल सही। मैंने खुद बहुत से लोगों को गाते देखा है, लेकिन वो मस्जिद नहीं दरगाह है, जहां लोग गाते हैं।

68

एक और यूजर ने कहा था- वाह! मस्जिदों में गाने की इजाजत होती है? ये तो मुझे पता ही नहीं था। बहन क्या तुम हमें अपने संघर्ष के बारे में और कुछ बता सकती हो? एक और यूजर ने तंज कसते हुए कहा- प्रियंका के पिता मस्जिद में गाते थे। कोई मुझे उस मस्जिद का नाम बता दो प्लीज।

78

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने कुछ महीनों पहले ही न्यूयॉर्क में 'सोना' नाम से इंडियन रेस्टोरेंट खोला है। इसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास से 1 और 2 दिसंबर, 2018 में शादी की थी। कपल की शादी जोधपुर के उम्मेदभवन पैलेस में शाही अंदाज में हुई थी। इनकी शादी पहले हिंदू और बाद में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद प्रियंका ने तीन अलग-अलग रिसेप्शन दिए थे। 

88

प्रियंका फिल्मों में एक्ट‍िंग के अलावा प्रोडक्शन भी करती हैं। पर्पल पेबल्स प‍िक्चर्स नाम से एक्ट्रेस का प्रोडक्शन हाउस है। इसके बैनर तले वो वेंट‍िलेटर, सर्वन, पाहुना, फायरबैंड, पानी, द स्काई इज प‍िंक, द व्हाइट टाइगर जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुकी हैं। कुछ दिनों पहले प्रियंका ने अपनी किताब 'Unfinished' भी रिलीज की है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories