खूबसूरती में प्रियंका से कम नहीं है उनकी जेठानी, चाहती हैं पीसी उन्हें इसी नाम से बुलाएं: PHOTOS

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा की जेठानी और 'गेम ऑफ थ्रोंस' की एक्ट्रेस सोफी टर्नर ने निक जोनास के बड़े भाई जो जोनास से शादी की है। उम्र में भले ही सोफी, प्रियंका से छोटी हों, लेकिन रिश्ते में वो उनसे बड़ी हैं। प्रियंका ने हाल ही में एक पॉपुलर वेबसाइट से बातचीत में बताया कि सोफी चाहती हैं कि मैं उन्हें 'जेठानी'  कहकर बुलाऊं। उन्हें खुद को जेठानी कहलवाना अच्छा लगता है। बता दें कि प्रियंका अपनी जेठानी सोफी और डेनियल से अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 5, 2019 7:10 AM IST

16
खूबसूरती में प्रियंका से कम नहीं है उनकी जेठानी, चाहती हैं पीसी उन्हें इसी नाम से बुलाएं: PHOTOS
जोनस सिस्टर्स पर भी बोलीं प्रियंका : प्रियंका ने 'जोनस सिस्टर्स' को लेकर भी खुलासा किया। प्रियंका ने बताया कि उनके दिमाग में यह वर्ड बैचलरेट पार्टी के दौरान आया था। प्रियंका के मुताबिक, ये वाकया एक मजाक से शुरू हुआ था। मैंने कहा कि अगर वो जोनस ब्रदर्स हैं, तो हम जोनस सिस्टर्स क्यों नहीं हो सकते। इसके बाद हम तीनों डेनियल, सोफी और मैं इस बात के लिए तैयार हो गए।
26
प्रियंका से 14 साल छोटी हैं उनकी जेठानी : खूबसूरती के मामले में प्रियंका से भी आगे दिखने वालीं सोफी अभी 23 साल की हैं, जबकि उनकी देवरानी प्रियंका चोपड़ा 37 साल की हो चुकी हैं। गेम ऑफ थ्रोन्स फेम सोफी Another Me(2013), Barely Lethal(2015), X-Men: Apocalypse(2016), Josie(2018) जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
36
सोफी ने 29 जून को निक के बड़े भाई जो से की शादी : सोफी और जो ने 29 जून को दूसरी बार दक्षिणी फ्रांस के शैटॉ में व्हाइट वेडिंग की। इससे पहले उन्होंने 1 मई को लॉस वेगास में शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सभी को चौंका दिया था। शादी वेगास के एक चर्च में गुपचुप तरीके से हुई थी। इसके बाद कानूनी तौर पर शादी के लिए कपल ने लाइसेंस की अपील की थी।
46
देसी लुक में दिखी थीं प्रियंका : जो और सोफी की शादी में प्रियंका हसबैंड निक जोनास के साथ शामिल हुई थीं। इस मौके पर वो देसी लुक में नजर आई थीं। प्रियंका ने डिजाइनर सब्यसाची की लाइट पिंक साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज पहना था। वहीं निक जोनास ब्लैक टक्सेडो में नजर आए थे। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने खुद से 10 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनास से 1-2 दिसंबर, 2018 को शादी की थी। दोनों की शादी जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में दो रीति-रिवाजों से हुई थी।
56
चार भाई हैं निक जोनास : निक के पापा पॉल केविन जोनास और मां डेनिस मिलर हैं। इनके चार बच्चें हैं, जिसमें केविन जोनास (30 साल) सबसे बड़े हैं। इसके बाद, जो जोनास (28 साल), निक जोनास (26 साल) और फ्रेंकी जोनास (17 साल) हैं। ये चारों भाई अमेरिकन सिंगर और एक्टर हैं। इनमें से तीन की शादी हो चुकी है। निक की कोई बहन नहीं है। निक की मां डेनिस साइन लैंग्वेज की टीचर रह चुकी हैं और कुशल सॉन्ग राइटर हैं।
66
जेठानी सोफी टर्नर और डेनियल के साथ प्रियंका चोपड़ा। डेनियल केविन जोनास, जबकि सोफी जो जोनास की पत्नी हैं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos