प्रियंका चोपड़ा के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, जोनास फैमिली में आने वाला है नन्हा मेहमान

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा की शादी के बाद से ही उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि इस बार जोनास फैमिली के लिए वाकई खुशखबरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निक जोनास के बड़े भाई जो जोनास की पत्नी सोफी टर्नर मां बनने वाली हैं। हॉलीवुड के एंटरटेनमेंट चैनल ई न्यूज के मुताबिक, सोफी और जो अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बनने वाले हैं। हालांकि अभी कपल की ओर से इस बात को क्लियर नहीं किया गया है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 13, 2020 12:56 PM IST / Updated: Feb 14 2020, 12:39 PM IST

18
प्रियंका चोपड़ा के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, जोनास फैमिली में आने वाला है नन्हा मेहमान
4 महीने की प्रेग्नेंट हैं प्रियंका की जेठानी : खबर है कि सोफी टर्नर 4 महीने की प्रेग्नेंट हैं। बता दें कि एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद जो जोनस और सोफी टर्नर ने मई, 2019 में अमेरिका के लॉस वेगास में शादी की थी। हालांकि चोरी-छुपे हुई इस शादी के बाद कपल ने फ्रांस में धूमधाम से शादी की थी, जिसमें प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुई थीं।
28
प्रियंका से 14 साल छोटी हैं उनकी जेठानी : बता दें कि प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर उम्र में उनसे 14 साल छोटी हैं। सोफी ने प्रियंका की सगाई के दौरान दोनों को बधाई देते हुए लिखा था- "मेरे पास पहले से ही एक अच्छा देवर था और अब वैसी ही देवरानी मुझे मिली है।
38
गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस हैं सोफी : 24 साल की सोफी खुद भी एक्ट्रेस हैं। गेम ऑफ थ्रोन्स (2011) फेम सोफी टर्नर अब तक Another Me(2013), Barely Lethal(2015), X-Men: Apocalypse(2016), Josie(2018) जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं उनके पास फिलहाल 3 और अपकमिंग हॉलीवुड प्रोडेक्ट्स हैं।
48
जेठानी-देवरानी में है क्लोज बॉन्डिंग : सोफी को गेम ऑफ थ्रोन्स के लिए 8 बार अवॉर्ड शोज में नॉमिनेशन मिल चुका है। जिसमें उन्होंने 3 अवॉर्ड जीते हैं। साथ ही वे 2016 में बेस्ट ग्लोबल एक्ट्रेस का खिताब भी जीत चुकी हैं। बता दें, प्रियंका और सोफी की बॉन्डिंग काफी अच्छी है दोनों को न्यूयॉर्क में कई बार डिनर पर देखा गया है।
58
चार भाई हैं निक जोनास : निक के पापा पॉल केविन जोनास और मां डेनिस मिलर हैं। इनके चार बच्चें हैं, जिसमें केविन जोनास (32 साल) सबसे बड़े हैं। इसके बाद, जो जोनास (30 साल), निक जोनास (27 साल) और फ्रेंकी जोनास (19 साल) हैं। ये चारों भाई अमेरिकन सिंगर और एक्टर हैं। केविन जोनास की शादी हो चुकी है। उनकी वाइफ का नाम डेनियल है। हालांकि, निक की कोई बहन नहीं है।
68
जो जोनास और सोफी कुछ दिनों पहले ग्रैमी अवॉर्ड्स 2020 के दौरान साथ नजर आए थे। इस अवॉर्ड शो में प्रियंका चोपड़ा भी पति निक जोनास के साथ पहुंचीं थीं। इस दौरान उनकी ड्रेस काफी चर्चा में रही थी।
78
फिलहाल जोनस ब्रदर्स का हैप्पीनेस बिगिन्स टूर चल रहा है, जिसके चलते जोनास फैमिली फिलहाल इस म्यूजिक टूर के चलते यूरोप में है।
88
जेठानी सोफी टर्नर और जेठ जो जोनास की शादी में पति के साथ पहुंचीं थीं प्रियंका चोपड़ा।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos