दीपिका-रणवीर से प्रियंका-निक तक ये कपल्स शादी के बाद सेलिब्रेट कर रहे पहली दिवाली: PHOTOS

Published : Oct 25, 2019, 08:27 AM ISTUpdated : Oct 25, 2019, 08:33 AM IST

मुंबई. बीते हफ्ते बॉलीवुड के कुछ कपल्स ने अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट किया। अब फैंस को साल के सबसे बड़े त्योहार दिवाली पर उनके सेलिब्रेशन का इंतजार है। उन्हें एक्साइटमेंट है कि शादी के बाद की पहली दिवाली वो कैसे मनाएंगे। इन जोड़ियों में प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, दीपिका पादूकोण-रणवीर सिंह, पूजा बत्रा-नवाब शाह का नाम शामिल है। इन सभी की साथ में पहली दिवाली देखने लायक होगी।

PREV
14
दीपिका-रणवीर से प्रियंका-निक तक ये कपल्स शादी के बाद सेलिब्रेट कर रहे पहली दिवाली: PHOTOS
प्रियंका चोपड़ा की शादी के बाद ये पहली दिवाली होगी। पिछले हफ्ते पूरे भारतीय रिती रिवाजों के साथ फिरंगी पति निक जोनस संग प्रियंका ने अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट किया था। निक भी भारतीय परिधान में काफी जच रहे थे। प्रियंका ने अमेरिकी सिंगर पॉपस्टार निक से पिछले साल 2018 में 1 और 2 दिसंबर को शादी रचाई थी। अब करवा चौथ के बाद निक और प्रियंका की दिवाली पर फैंस की नजरें टिकी हुई हैं।
24
दीपिका और रणवीर की भी शादी के बाद ये पहली दिवाली हैं। हालांकि करवा चौथ के पहले खबरें थी कि वे मनाएंगे। लेकिन बाद में ना सोशल मीडिया पर दोनों की कोई तस्वीर देखने को मिली और ना ही उनके करवा चौथ की पूजा की कोई खबर सामने आई। हालांकि, फिर भी फैंस को उनके दिवाली सेलिब्रेशन का खास इंतजार है। दीपवीर की शादी 2018 के 14-15 नवंबर को हुई थी। उन्होंने शादी इटली में अपने करीबी लोगों के बीच की थी। दोनों ने कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी की थी।
34
विरासत, हसीना, नायक जैसी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस पूजा बत्रा और बॉलीवुड एक्टर नवाब शाह की शादी भी हाल ही में हुई थी। दोनों इसी 4 जुलाई को शादी के बंधन में बंधे थे। ये दिवाली उनके लिए भी खास है क्योंकि शादी के बाद उनकी ये पहली दिवाली है।
44
कपिल शर्मा और उनकी वाइफ गिन्नी भी पिछले साल 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी पंजाबी रिती रिवाजों से हुई थी। ये दिवाली इनकी भी शादी के बाद पहली दिवाली है। बता दें कि कपिल जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उनकी गिन्नी प्रेगनेंट हैं और हाल ही में उनका बेबी शॉवर भी हुआ है। अब देखने लायक होगा कि कपिल इतनी खुशियों के साथ दिवाली कैसे मनाते हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories