ढेर सारे बच्चे चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा, शादी के दो साल बाद फैमिली प्लानिंग को लेकर कही ये बात

Published : Jan 12, 2021, 08:06 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा की शादी को दो साल हो चुके हैं। ऐसे में फैंस उनसे अक्सर फैमिली प्लानिंग को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल पूछते हैं और जानना चाहते हैं कि उनकी शादी को दो साल हो चुके हैं तो बच्चों को लेकर वो क्या प्लानिंग कर रही हैं। अब एक्ट्रेस ने खुद एक मैगजीन शूट दौरान अपनी पर्सनल लाइफ, शादी और बच्चों की प्लानिंग को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि उन्हें एक या दो नहीं बल्कि ढेर सारे बच्चे चाहिए। बच्चों की प्लानिंग को लेकर किया गया था सवाल...

PREV
18
ढेर सारे बच्चे चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा, शादी के दो साल बाद फैमिली प्लानिंग को लेकर कही ये बात

प्रियंका चोपड़ा से इंटरव्यू में सोफी टर्नर और जो जोनस के 2020 में हुए बेबी के बाद प्रियंका से फैमिली प्लानिंग को लेकर सवाल किया गया था। ट्रेंड को देखा जाए तो सेलेब्स के पास एक या दो बच्चे हैं, लेकिन प्रियंका ने कहा कि वो एक या दो नहीं बल्कि कई सारे बच्चे करना चाहती हैं। 
 

28

प्रियंका ने कहा कि 'जब निक जोनस उनके साथ होते हैं तो वो काफी रिलैक्स फील करती हैं।' एक्ट्रेस ने कहा था कि वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ में जैसी भी रहें, लोग उनके बारे में जो सोचें, वो एक लड़की हैं, जो कि अपने जिंदगी बेस्ट तरीके से जीना चाहती हैं। वो खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि निक जैसा पार्टनर उन्हें मिला। 

38

प्रियंका आगे ये भी कहती हैं कि उन्हें बच्चे चाहिए। ढेर सारे चाहिए। इतने बच्चे चाहिए, जितने वो कर सकती हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब उन्होंने ढेर सारे बच्चों की बात की है। उन्होंने शादी से पहले 2018 में फरवरी में कहा था कि उन्हें ढेर सारे बच्चे चाहिए। लेकिन उस समय उनकी शादी नहीं हुई थी और उन्होंने ये नहीं बताया था कि वो बच्चे किसके होंगे। 
 

48

प्रियंका ने हाल ही में निक जोनस और उनमें होने वाले 10 साल के एज गैप को लेकर खुलकर बात की थी। उनका कहना है कि उम्र का अंतर और कल्चर, दोनों में से कभी उन दोनों के प्यार में नहीं आया। 
 

58

प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि 'एक साधारण कपल की तरह आप दोनों को एक-दूसरे की आदत पसंद और नापसंद के बारे में समझना होता है। उनके लिए निक के साथ जिंदगी एक ऐडवेंचर की तरह है। मुश्किलों का सामना करने की तरह नहीं। उनके लिए उम्र का अंतर कभी मायने ही नहीं रखा है।'

68

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी राजस्थान के उमैद भवन में हुई थी। करीबी दोस्त और परिवार की मौजूदगी में प्रियंका ने हिंदू और क्रिश्चन दोनों ही रीति-रिवाज से शादी रचाई थी।  
 

78

बहरहाल, अगर प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग लंदन में खत्म कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने दूसरी फिल्म मैट्रिक्स की भी शूटिंग खत्म कर ली है। 

88

फोटोसोर्स- गूगल।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories