प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में खोला इंडियन रेस्टोरेंट, पति और भाई के साथ पूजा करते हुए शेयर की तस्वीरें

Published : Mar 07, 2021, 01:42 PM IST

मुंबई। प्र‍ियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपने ससुराल अमेरिका में हैं। हालांकि, बीच-बीच में वो मायके भारत भी आती रहती हैं। प्र‍ियंका चोपड़ा ने अब फिल्मी दुनिया के अलावा कुछ अलग बिजनेस करने की सोची है। यही वजह है कि एक्ट्रेस ने न्यूयॉर्क में अपने एक भारतीय रेस्टोरेंट खोल लिया है। इस रेस्टोरेंट के उद्घाटन की फोटो खुद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटो में प्रियंका ने उद्घाटन के दौरान विधिवत पूजा-पाठ कराया। इस दौरान प्रियंका ने वैदिक रीति-रिवाज और मुहूर्त के मुताबिक पूजा-अर्चना की।

PREV
19
प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में खोला इंडियन रेस्टोरेंट, पति और भाई के साथ पूजा करते हुए शेयर की तस्वीरें

प्र‍ियंका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- मैं आपके सामने SONA लाकर बहुत खुश हूं। न्यूयॉर्क में एक नया रेस्टोरेंट, जहां मैंने भारतीय खाने में अपने प्यार को डाला है। सोना में भारत के खानों का स्वाद और फ्लेवर्स है। इसके शेफ हैं हरी नायक, जिन्होंने सबसे जायकेदार और इनोवेट‍िव मेन्यू तैयार किया है।
 

29

प्रियंका ने आगे कहा- आपको मैं अपने शानदार देश के खाने की यात्रा पर ले चलती हूं। सोना इस महीने के आखिर तक खुल जाएगा और मैं वहां अब आपको देखने का इंतजार नहीं कर सकती। ये कोश‍िश मेरे दोस्तों मनीष गोयल और डेव‍िड रेबिन की लीडरशिप के बिना मुमकिन नहीं हो पाती। इसके लिए हमारी डिजाइनर मेल‍िसा बोवर्स और बाकी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद। 
 

39

प्र‍ियंका ने अपने रेस्तरां SONA के साथ ही दो अन्य फोटो भी शेयर की हैं। दूसरी और तीसरी फोटो में वो पूजा करती नजर आ रही हैं, जिसकी ड‍िटेल भी उन्होंने दी है। प्रियंका ने पोस्ट में लिखा- दूसरी और तीसरी फोटो सितंबर, 2019 में ली गई थी, जब हमने इस रेस्टोरेंट वाली जगह जगह पर पूजा की थी।  
 

49

बता दें कि प्रियंका फिल्मों में एक्ट‍िंग के अलावा प्रोडक्शन भी करती हैं। पर्पल पेबल्स प‍िक्चर्स नाम से एक्ट्रेस का प्रोडक्शन हाउस है। इसके बैनर तले वो वेंट‍िलेटर, सर्वन, पाहुना, फायरबैंड, पानी, द स्काई इज प‍िंक, द व्हाइट टाइगर जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुकी हैं। कुछ दिनों पहले प्रियंका ने अपनी किताब 'Unfinished' भी रिलीज की है।
 

59

प्रियंका चोपड़ा ने किताब 'अनफिनिश्ड' में अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं। प्रियंका ने किताब में अपने उस ब्वॉफ्रेंड का भी जिक्र किया है, जब वो 10वीं क्लास में पढ़ती थीं। उन्होंने अपनी किताब में इस ब्वॉयफ्रेंड का नाम 'बॉब' बताया है।

69

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनास से दिसंबर, 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी जोधपुर के उम्मेदभवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी। शादी के बाद कपल ने तीन अलग-अलग रिसेप्शन दिए थे, जिनमें बॉलीवुड, उद्योग और राजनीतिक जगत की हस्तियां पहुंचीं थीं। 

79

निक जोनास कुल 4 भाई हैं। केविन जोनास (32 साल) सबसे बड़े हैं। यानी प्रियंका के जेठ उनसे सिर्फ 6 साल ही छोटे हैं। इसके बाद, जो जोनास (30 साल), निक जोनास (27 साल) और फ्रेंकी जोनास (19 साल) हैं। निक की कोई बहन नहीं है। चारों भाई अमेरिकन सिंगर और एक्टर हैं। सबसे बड़े केविन जोनास और उनसे छोटे जो जोनास की शादी हो चुकी है। केविन की वाइफ का नाम डेनियल, जबकि जो की वाइफ एक्ट्रेस सोफी टर्नर हैं।

89

प्रियंका चोपड़ा के मुताबिक, उन्हें पहली बार निक के लिए फीलिंग तब महसूस हुई, जब निक जोनस gospel गायकों के लिए एक इवेंट कर रहे थे। उसी इवेंट पर प्रियंका को पहली बार निक से प्यार हुआ था। वहीं, निक जोनस मानते हैं कि उनकी प्रियंका संग ज्यादा मुलाकात नहीं हुई थी। एक साल मिलने के बाद ब्रेक आ गया, फिर दोबारा मिले और फिर ब्रेक, लंबे समय तक ऐसे ही चलता रहा।
 

99

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग लंदन में खत्म कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने दूसरी फिल्म मैट्रिक्स की भी शूटिंग खत्म कर ली है। उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'वी कैन बी हीरोज', 'द मैट्र‍िक्स 4' शामिल है। इससे पहले प्रियंका फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में राजकुमार राव के साथ नजर आई थीं। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories