(साल 2000 की प्रियंका की परिवार के साथ फोटो, जब वो मिस वर्ल्ड चुनी गई थीं।)
अमेरिका का स्कूल छोड़कर प्रियंका वापस भारत लौट आईं और फिर उन्होंने आगे की पढ़ाई बरेली के आर्मी स्कूल में पूरी की। इसके बाद एक्ट्रेस की मां ने उनकी कुछ तस्वीरें फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड के लिए भेज दी और फिर वो कुछ इस तरह से मिस वर्ल्ड का हिस्सा बनीं और उन्होंने मिस वर्ल्ड 2000 का खिताब जीत लिया। इसके बाद प्रियंका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।