कभी विदेश में प्रियंका चोपड़ा के रंग को लेकर लड़कियां उड़ाती थीं मजाक, अब उसी देश की हैं बहू

Published : Jan 22, 2021, 01:05 PM ISTUpdated : Jan 22, 2021, 02:12 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस मूवी की कहानी के लेकर हॉलीवुड फिल्ममेकर हार्ट जूनियर ने मेकर्स पर स्टोरी चुराने का आरोप लगाया था और हाईकोर्ट में अर्जी लगाई थी कि वो इसकी रिलीज पर स्टे लगा दे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब ये फिल्म तय समय पर 22 जनवरी को ही रिलीज हो रही है। ऐसे में एक्ट्रेस का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया था कि कभी अमेरिका में उनका रंग को लेकर मजाक उड़ा था और ये मजाक कोई और नहीं बल्कि उनके अमेरिकन स्कूल की लड़कियां ही उड़ाया करती थीं, जिसके बाद वो विदेश से पढ़ाई छोड़कर अपने वतन भारत लौट आई थीं। 13 साल की उम्र में आंटी के साथ गई थीं पढ़ाई के लिए...    

PREV
18
कभी विदेश में प्रियंका चोपड़ा के रंग को लेकर लड़कियां उड़ाती थीं मजाक, अब उसी देश की हैं बहू

प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जब वो अमेरिका आंटी के साथ पढ़ाई के लिए गई थीं तो उनकी उम्र 13 साल थी। वहां, वो 3 सालों तक रही थीं। जब वो अमेरिका गई थीं तो वह थोड़ी सांवली थीं। इसके चलते लड़कियां उनका मजाक उड़ाया करती थीं। इतना ही नहीं उन्हें भारतीय होने की वजह से बुली कहा जाता था। 
 

28

देसी गर्ल ने बताया था कि 'उन्हें कहा जाता था-ब्राउनी, तुम अपने देश वापस लौट आओ।' इसके साथ ही उन्होंने अपने साथ हुई बदसलूकी के बारे में भी बताया। प्रियंका ने कहा कि 'इन वजहों से उन्होंने अपना आत्मविश्वास खो दिया था और इन बातों ने उनके कॉन्फिडेंट को हिला कर रख दिया था, जिसके चलते उन्होंने अपने माता-पिता के वापस लौटने का फैसला ले लिया।'
 

38

(साल 2000 की प्रियंका की परिवार के साथ फोटो, जब वो मिस वर्ल्ड चुनी गई थीं।)

अमेरिका का स्कूल छोड़कर प्रियंका वापस भारत लौट आईं और फिर उन्होंने आगे की पढ़ाई बरेली के आर्मी स्कूल में पूरी की। इसके बाद एक्ट्रेस की मां ने उनकी कुछ तस्वीरें फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड के लिए भेज दी और फिर वो कुछ इस तरह से मिस वर्ल्ड का हिस्सा बनीं और उन्होंने मिस वर्ल्ड 2000 का खिताब जीत लिया। इसके बाद प्रियंका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

48

प्रियंका ने ये भी बताया कि यहां लौटने का फैसला उनके लिए काफी सही साबित हुआ, क्योंकि वो अपने आत्मविश्वास को दोबारा पाने में सफल रहीं और यहां उन्हें ढेर सारा प्यार मिला। 

58

(पति निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा)

हालांकि, प्रियंका ने इसके लिए किसी शहर को दोष देने से इनकार कर दिया था बल्कि कहा कि उस समय वो लड़कियां कुछ ऐसा कहना चाहती थीं कि उन्हें दुख पहुंचे। 

68

वहीं, अब प्रियंका अमेरिका की बहू हैं। उन्होंने फेमस सिंगर निक जोनस से 2018 में शादी की और इनकी जोड़ी दुनियाभर के फैंस की पसंदीदा जोड़ी है। 

78

(फोटो:- फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' का एक सीन)

बहरहाल, अगर प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो पहली बार राजकुमार राव के साथ स्क्रिन शेयर करते दिखेंगी। प्रियंका-राजकुमार राव की जोड़ी साथ में 'द व्हाइट टाइगर' नजर आने वाली है।

88

इसके अलावा प्रियंका की किताब 'अनफिनिश्ड' (Unfinished) 9 फरवरी को लॉन्च हो रही है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories