प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर पर निक जोनास को गालियां क्यों देने लग गए यूजर्स, कहा- कोई ऐसा करता है क्या..

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर अपनी और पति निक जोनास (Nick Jonas) की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी एक ऐसी फोटो शेयर की है, जिसकी वजह से लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, प्रियंका ने अपनी और निक जोनास की एक फोटो शेयर की है। इसमें एक्ट्रेस अपने लॉस एंजिलिस वाले घर में बिकिनी पहने पेट के बल लेटकर धूप सेंकती नजर आ रही हैं। वहीं करीब में उनके पति निक जोनास भी बैठे नजर आ रहे हैं। आखिर क्यों प्रियंका चोपड़ा को पड़ रहीं गालियां.. 

Asianet News Hindi | Published : Aug 30, 2021 6:07 AM IST / Updated: Aug 30 2021, 11:55 AM IST

18
प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर पर निक जोनास को गालियां क्यों देने लग गए यूजर्स, कहा- कोई ऐसा करता है क्या..

इसी दौरान, प्रियंका के पति निक जोनास उनके पीछे कांटा-छुरी लिए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- स्नैक। प्रियंका की इस फोटो पर जहां कुछ लोग हार्ट और फायर इमोजी बना रहे हैं, वहीं ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया। 

28

प्रियंका और निक की ये फोटो देखकर एक शख्स ने लिखा- कर दिया न भारत का नाम रोशन, वाह बेटा मौज कर दी। एक और यूजर ने लिखा- भारत के संस्कार भूल गई। एक शख्स ने लिखा- क्या मैं भी थोड़े स्नैक्स का मजा उठा सकता हूं। 

38

एक और शख्स ने इनकी फोटो पर कमेंट किया- उठा ले रे देवा। प्यार ने अंधा कर दिया है इन्हें। एक शख्स ने कमेंट करते हुए कहा- यही सब करने के लिए तुम्हें अमेरिका भेजा था। एक बोला- शर्म बची है या वो भी बेच खाई। 

48

इससे पहले मई, 2021 में प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के साथ कुछ फोटो शेयर की थीं, जिनमें निक के चेहरे और सिर पर लिपस्टिक के निशान दिखे थे। प्रियंका चोपड़ा ने लिपस्टिक के इस निशान को हाइलाइट किया था। प्रियंका ने बताया था कि निक के सिर पर उनकी लिपस्टिक के निशान हैं और वो उन्हें काफी मिस कर रही हैं। 
 

58

प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें पहली बार निक के लिए फीलिंग कब महसूस हुई थी? प्रियंका के मुताबिक, जब निक जोनस gospel गायकों के लिए एक इवेंट कर रहे थे, उसी दौरान पहली बार उन्हें निक से प्यार हुआ था। 

68

प्रियंका मानती हैं कि निक जोनस काफी मेहनती कलाकार हैं, जो हर किसी को अपना मुरीद बना सकते हैं। प्रियंका की मानें तो कोई भी उन पर आसानी से विश्वास कर सकता है। खुद प्रियंका भी उसी एनर्जी की वजह से उनकी तरफ खिंची चली गई थीं।

78

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनास से दिसंबर, 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी जोधपुर के उम्मेदभवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी। शादी के बाद कपल ने तीन अलग-अलग रिसेप्शन दिए थे, जिनमें बॉलीवुड, उद्योग और राजनीतिक जगत की हस्तियां पहुंचीं थीं।

88

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग लंदन में खत्म कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने दूसरी फिल्म मैट्रिक्स की भी शूटिंग खत्म कर ली है। उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'वी कैन बी हीरोज', 'द मैट्र‍िक्स 4' शामिल है। इससे पहले प्रियंका फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में राजकुमार राव के साथ नजर आई थीं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos