राज कुंद्रा दे रहे को बच्चों को 'गीता का ज्ञान', फादर्स डे पर शिल्पा शेट्टी ने शेयर की पिता-ससुर की तस्वीरें

इंटरटेनमेंट डेस्क, Shilpa Shetty shares picture of Raj Kundra with kids on Father's Day : अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने रविवार को ‘fathers in the world’ के लिए एक शानदार  नोट शेयर किया है। फादर्स डे को सेलीब्रेट करते हुए इस एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट को शेयर करते हुए अपनी खुशी जताई है। पति राज कुंद्रा की  अपने बच्चों वियान राज और समीशा के एक तस्वीर शेयर करके फैंस को सरप्राइज किया है। एक्ट्रेस ने अपने दिवंगत पिता सुरेंद्र शेट्टी के साथ एक तस्वीर और अपने ससुर की एक अन्य तस्वीर भी शेयर की है। देखें सभी अनदेखी तस्वीरें...  

Rupesh Sahu | Published : Jun 19, 2022 4:20 PM IST / Updated: Jun 19 2022, 10:01 PM IST

16
राज कुंद्रा  दे रहे को बच्चों को 'गीता का ज्ञान', फादर्स डे पर शिल्पा शेट्टी ने शेयर की पिता-ससुर की तस्वीरें

फादर्स  डे के मौके पर Shilpa Shetty ने  Raj Kundra, सहित अपने पिता और ससुर की पिक्स शेयर करते हुए अपने इमोशन का इज़हार किया है।  

 

26

वे अपने पिता के साथ बेहद खुश दिखाई दे रही हैं।  शिल्पा  ने अपने कैप्शन में लिखा-  सभी पिताओं को उनके 'बिना शर्त प्यार' के लिए थैंक्स देते हुए, उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "दुनिया के सभी पिताओं को हैप्पी फादर्स डे। 

36

आपकी कड़ी मेहनत, बलिदान, बिना शर्त प्यार के लिए और हमारी खुशी के रास्ते में आने वाली हर चीज से हमारी रक्षा करने के लिए धन्यवाद। आप जितना जानते हैं उससे कहीं ज्यादा आपको प्यार किया जाता है। ” शिल्पा ने अपने ससुर के साथ पिक्स शेयर करते हुए  उन्हें बधाई दी है।

46

शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा की एक पिक शेयर की है, जिसमें वो अपने बच्चों को गीता पढाते हुए दिख रहे हैं। इस पिक्स ने यूजर्स ने जमकर कॉमेन्ट भी किए हैं। 

56

शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा से बहुत प्यार करती हैं। गंदी फिल्मों के निर्माण के केस में फंसने के बावजूद उन्होंने पूरी दृढ़ता से अपने पति का साथ दिया है।    

66

शिल्पा शेट्टी की अपकमिंग मूवी निक्कमा जल्द रिलीज़ होने वाली है। इसे सब्बीर खान ने डायरेक्ट किया है। इसमें अभिमन्यु दासानी भी नज़र आएंगे। वहीं इसमें YouTube वीडियो से फेमस हुईं शर्ली सेतिया भी हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos